Salary Hike 2025 : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अगले साल वेतन में होगी 9.5% वृद्धि! सैलरी में आएगा उछाल

अगले साल मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग एवं र‍िटेल में 10 प्रतिशत तो फाइनेंश‍ियल कंपन‍ियों में 9.9 प्रतिशत का इंक्रीमेंट हो सकता है।
employees news

Employees Salary Hike 2024 : निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।भारत में अगले साल वेतन में 9.5% तक वृद्धि देखने को मिल सकती है , जो 2024 के 9.3 प्रतिशत से अधिक है।यह जानकारी ग्‍लोबल प्रोफेशनल सर्व‍िस फर्म एऑन पीएलसी के ‘30वें एनुअल सैलरी इंक्रीमेंट और ब‍िजनेस सर्वे’ से सामने आई है।

यह सर्वे रिपोर्ट  जुलाई और अगस्त में 40 उद्योगों की 1,176 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करके तैयार की गई है। इसमें इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल उद्योगों में वेतन 10 प्रतिशत को वित्तीय संस्थाओं में वेतन 9.9 प्रतिशत तक वेतन बढ़ने की उम्मीद है, जो अच्छे संकेत माने जा रहे है।

जानें किस क्षेत्र में कितनी होगी वेतन वृद्धि?

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में कर्मचारियों की कुल सैलरी में औसतन 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।अगले साल मैन्‍युफैक्‍चर‍िंग एवं र‍िटेल में 10 प्रतिशत तो फाइनेंश‍ियल कंपन‍ियों में 9.9 प्रतिशत का इंक्रीमेंट हो सकता है। ।ग्‍लोबल कॉम्‍पीटेंस सेंटर और टेक्‍नोलॉजी प्रोड्क्‍टस एवं प्‍लेटफॉर्म के कर्मचारियों को क्रमशः 9.9 प्रतिशत और 9.3 प्रतिशत की सैलरी हाइक होने की उम्मीद है। इसके अलावा टेक्‍नोलॉजी काउंसल‍िंग एवं सर्व‍िस सेक्‍टर में 8.1 प्रतिशत तक वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

नौकरी छोड़ने की दर में आएगी कमी

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल नौकरी छोड़ने की दर में गिरावट आएगी।2022 में यह दर 21.4 प्रतिशत, 2023 में 18.7 प्रतिशत थी और अब 2024 में इसे 16.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।  इस स्टडी का दूसरा चरण 2025 की शुरुआत में पब्लिश किया जाएगा, जिसमें दिसंबर और जनवरी में संग्रह किया हुआ डाटा होगा। भारत में वेतन बढने की वजह अर्थव्यवस्था का तेज होना है। वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews