
Employees/Teacher/workers Holiday : सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों, कारखानों में कार्यरत श्रमिक, स्कूली शिक्षकों और छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।लोकसभा चुनाव के मतदान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, ईद और रामनवमी के चलते एमपी, हरियाणा, यूपी, बिहार में अलग अलग दिन सार्वजनिक और सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईए जानते है किस राज्य में कब कब अवकाश रहेगा…….
एमपी में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश
मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल रविवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।यह अवकाश निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह सार्वजनिक अवकाश सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में रहेगा।
बिहार में ईद-रामनवमी पर अवकाश
- बिहार सरकार ने ईद और रामनवमी पर शिक्षकों की छुट्टियों की घोषणा की है।बिहार सरकार ने सोमवार को स्कूल के शिक्षकों के लिए 10-11 अप्रैल को ईद-उल-फितर और 17 अप्रैल को रामनवमी का ऐलान किया है।
- एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग अन्तर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को आने वाले ईद और रामनवमी के दौरान असहजता को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर संज्ञान लिया है। 10 और 11 अप्रैल 2024 (ईद) और 17 अप्रैल 2024 (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गुजरात में 7 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
- गुजरात सरकार ने 7 मई 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों और पांच विधानसभा उपचुनावों (विजापुर खंभात वाघोडिया मनावदर पोरबंदर हैं।) पर मतदान होगा। गुजरात के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी कर दी है।
- अधिसूचना में कहा गया है किसी औद्योगिक इकाई या निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित किसी कंपनी में काम करने वाले लोग, जहां वे मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 135 (बी) (1) के अनुसार 7 मई को “पेड छुट्टी” पाने के हकदार होंगे। ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
यूपी के पीलीभीत के 40 स्कूलों में आज अवकाश घोषित
यूपी के पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली के आयोजन के कारण शहर के 40 विद्यालयों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।दरअसल, आज प्रधानमंत्री का ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में आगमन है,उनका हैलीपेड ग्राम मोमिनगंज होने एवं वहां से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज तक सड़क मार्ग से जाना प्रस्तावित है ऐसे में शहरी क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से आवागमन प्रभावित होगा, जिसके चलते अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इन जिलों में भी सवैतनिक अवकाश घोषित
बिहार में लोकसभा चुनाव और उप चुनाव के लिए 19, 26 अप्रैल, 07, 13, 20, 25 मई तथा 01 जून को मतदान होना है, ऐसे में जो मतदाता उत्तर प्रदेश में निजी व सावर्जनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में हैं, उन्हें लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135ख के तहत सवेतन अवकाश प्रदान किए जाने की स्वीकृति राज्यपाल ने प्रदान की है। इसके लिए देवरिया जिले के सभी निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, कारखानों, दुकानों के प्रबंधक, प्रोपराइटरों को अवगत कराया है कि यदि उनके अधीनस्थ बिहार का कोई मतदाता नियोजित व कार्यरत हैं तो उन्हें मतदान दिवस के लिए सवैतनिक अवकाश दिया जाए।
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों-श्रमिकों के लिए सवैतनिक अवकाश
- हरियाणा सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के मतदाता के लिए सवैतनिक छुट्टी देने की घोषणा की है।मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार पड़ोसी राज्यों के मूल निवासी जो हरियाणा सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, निगमों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न कारखाने, दुकानें, वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानो में काम करते हैं, ऐसे कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
- इसमें उत्तर प्रदेश में 19, 26 अप्रैल, 7,13, 20, 25 मई और 1 जून, 2024, उत्तराखंड में 19 अप्रैल , राजस्थान में 19 – 26 अप्रैल, एनसीटी दिल्ली में 25 मई , हिमाचल प्रदेश में 1 जून, पंजाब एवम यूटी चंडीगढ़ में 1 जून को वोटिंग होगी। कर्मचारी केवल अपने संबंधित संसदीय क्षेत्र में मतदान के दिन ही सवैतनिक अवकाश के हकदार होंगे।

निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 14 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना#JansamparkMP
RM : https://t.co/ZrrmUdlXVi pic.twitter.com/UPeQrYrYOe— Collector Jabalpur (@jabalpurdm) April 8, 2024
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

