राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, जनवरी से मिलेगी ये खास सुविधाएं, जानें नियम-पात्रता

अब अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 17 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन दिया जाता है।
ration card holder benefit

Ration Card Holder : उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। नए साल से राशन कार्ड धारकों के लिए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं पडे़गी,इसके लिए मेरा राशन 2.0 (Mera Ration 2.0) ऐप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Mera Ration 2.0 एप आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप लॉग इन नहीं कर पाएंगे। वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को राशन की दुकान पर कार्ड लेकर जाना पड़ता है और उस पर लिखा नंबर दुकानदार नोट करता है, उसके बाद उसे वेरिफाई किया जाता है। वेरिफाई करने के बाद आपको राशन मिलता है, लेकिन भारत सरकार ने राशन के नियमों में परिवर्तन कर दिया है।

कैसे डाउनलोड करें Mera Ration 2.0 ऐप

  • Mera Ration 2.0 ऐप को Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • Mera Ration 2.0”ऐप को सेलेक्ट करें और इंस्टॉल पर क्लिक करें।
  • इंस्टॉल होने के बाद ऐप खोलें, और “Beneficiary User” विकल्प चुनें।
  • फिर कैप्चा और आधार नंबर डालकर सबमिट करें।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड से जुड़ी सारी सेवाओं की लिस्ट आ जाएगी. उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।

राशन कार्ड बनाने के लिए आयु-पात्रता

  • भारत का नागरिक, जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम हो।
  • परिवार में किसी भी व्यक्ति के पास कार या अन्य चार पहिया वाहन नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति पेंशन प्राप्त कर रहे हैं तो पेंशन की राशि 10,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

जनवरी से मिलेगा गेहूं चावल के साथ ज्वार-बाजरा

वर्तमान में कानपुर जिले में 794539 परिवार राशनकार्ड धारक हैं। जनवरी से कानपुर के राशन कार्ड धारकों को गेहूं चावल के साथ ज्वार बाजरा का भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। इसमें अब अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 17 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन दिया जाता है। इसमें प्रति यूनिट 2.30 किलोग्राम गेहूं, 1.70 किलोग्राम चावल व एक किलोग्राम ज्वार दिया जाएगा। 1383 दुकानों से राशन वितरित किया जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews