राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, मुफ्त मिलेगा राशन, सस्ते दर पर मिलेगी चीनी, 29 मार्च तक उठा सकेंगे लाभ

Ration card

UP Ration Card Holder 2024 : उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मार्च में गेहूं, चावल और बाजरा के साथ अब रियायती दरों पर चीनी देने का फैसला किया है। इसके तहत 29 मार्च तक अंत्योदय कार्ड धारकों चीनी का लाभ मिलेगा। प्रति कार्ड तीन किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी। उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानें प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुली रहेंगी। ।

इस तरह मिलेगा लाभ

  • खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर अब पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रत्येक राशनकार्डों से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर प्रति यूनिट एक किलोग्राम गेहूं, दो किग्रा चावल, एक किलोग्राम बाजरा तथा उपलब्धता के अनुसार एक किलोग्राम ज्वार अथवा एक किलोग्राम मक्का दिया जा रहा है। अन्त्योदय राशन कार्ड पर प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं , 14 किग्रा चावल ,5 किलो बाजरा, 1-1 किलो ज्वार- मक्का दिया जा रहा है।
  • पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अन्त्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2024 के सापेक्ष तीन किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से दी जाएगी। 29 मार्च तक सरकारी खाद्यान का वितरण किया जाएगा।
  • आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले कार्डधारकों हेतु मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण कराया जाएगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे।अगर लाभ ना मिले तो धारक शिकायत जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से कर सकते हैं। अनियमितता पाए जाने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने बाजरा देने का किया था फैसला

  • इससे पहले फरवरी में योगी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क वितरण होने वाले राशन में गेहूं- चावल के साथ ठंड में 10 किलो बाजरा देने का फैसला किया था।हालांकि फरवरी महीने से निःशुल्क मिलने वाले राशन में चावल और गेहूं की मात्रा को कम कर उसमें बाजरे को शामिल किया गया है।
  • अभी तक लाभार्थियों को हर महीने 35 किलोग्राम राशन में 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जाता रहा है, लेकिन खाद्य विभाग के आदेश के बाद फरवरी से 14 किलोग्राम गेहूं, 10 किलोग्राम बाजरा और 11 किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दिए जाने वाले राशन में 3 किलो चावल 2 किलो गेहूं के स्थान पर 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 2 किलो बाजरा दिया जा रहा है।यह वितरण जून तक प्रस्तावित है।

राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, नवीनीकरण की डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, जानें अपडेट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews