राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अक्टूबर से मिलेगा ये भी लाभ

राज्य में अक्टूबर से चावल के साथ गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र का ऑर्डर आ गया है। सभी अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है कि अनुपात के रूप से लोगों को गेहूं बंटना चाहिए।
ration card holder benefit

Odhisha Ration : ओडिशा के राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर महीने से अब राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ गेहूं का लाभ मिलेगा। राज्य के खाद्य आपूर्तिकर्ता और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने इसकी जानकारी दी है कि अक्टूबर से राज्य में गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा।

राज्य के खाद्य आपूर्तिकर्ता और उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने बताया कि अक्टूबर से राज्य में चावल के साथ गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा।राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से गुजारिश की थी कि खाद्य सुरक्षा योजनाओं के तहत राज्य के लाभार्थियों को चावल कोटे के 20% के बदले गेंहूं उपलब्ध कराया जाए, उन्होंने हमारी सुन ली है,इस संबंध में केंद्र का ऑर्डर आ गया है। सभी अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है कि अनुपात के रूप से लोगों को गेहूं बंटना चाहिए,किसको कितना गेहूं दिया जाएगा, इसका निर्णय अधिकारी लेंगे।

केन्द्र ने नौ राज्य को लिखा पत्र

बता दे कि केंद्र सरकार ने चावल के साथ गेहूं देने के लिए ओडिशा समेत नौ राज्यों को पत्र लिखा है।पत्र के अनुसार, मंत्रियों की एक समिति ने गेहूं-चावल अनुपात को संशोधित करने और गेहूं के आवंटन में 35 LMT की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। तदनुसार, 9 राज्यों- बिहार, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में NFSA/ PMGKAY के तहत चावल और गेहूं के आवंटन को संशोधित किया गया है।राज्य को 1,87,651.95 टन खाद्यान्न यानि 1,67,745.931 टन चावल और 19,906.019 टन गेहूं मिलेगा। ओडिशा में NFSA के तहत करीब 3.26 करोड़ लोग आते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews