
College Winter Vacation 2023 : उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के बाद अब कॉलेज छात्रों के लिए अच्छी खबर है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए शीतकालीन छुट्टियां का ऐलान कर दिया गया है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।वही इलाहाबाद विवि में भी 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
CCSU में 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
सीसीएसयू के कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देश पर जारी आदेश के तहत परिसर एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों एवं संस्थानों में शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से आगामी पांच जनवरी तक रहेगा।इससे पहले विवि द्वारा 26 दिसंबर से लेकर आगामी एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए अब आगामी 26 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।इस अवधि के मध्य जो भी शिक्षक परीक्षा के दौरान ड्यूटी करेंगे, उन्हें प्रतिकर अवकाश पूर्व की भांति देय होगा। उसे प्राचार्य स्तर पर समायोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संबंधित प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष की यह भी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने संस्थान में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों को स्वयं के स्तर से पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे।
AMU में 1 से 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिट और उसकी संस्थाओं में 1 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा, बीडीएस तृतीय- अंतिम अंतिम वर्ष आदि के छुट्टियों का शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है।चिकित्सा और यूनानी चिकित्सा संकायों के शिक्षण कर्मचारियों के लिए अवकाश 1 से 10 जनवरी 2024 और 11 से 20 जनवरी 2024 तक ।MBBS प्रथम वर्ष बैच-2023 ,BDS प्रथम वर्ष बैच-2023 और द्वितीय वर्ष बैच-2022 के विद्यार्थियों का अवकाश 1 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक होगा।BDS तृतीय वर्ष बैच-2021 के विद्यार्थियों के लिए 3 से 10 जनवरी, BDS अंतिम वर्ष बैच-2020 के विद्यार्थियों का अवकाश 11 से 20 जनवरी तक यूनानी चिकित्सा संकाय में सभी प्री-तिब और बीयूएमएस विद्यार्थियों का अवकाश 1 जनवरी से 10 जनवरी 2024 तक अवकाश रहेगा।
यूपी के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में भी शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर से प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है, सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को छुट्टी के संबंध में जानकारी दे दी गई है। इसके तहत 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 जनवरी से स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन हो सकता है। हालांकि, ठंड की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा । छुट्टियों का निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भेजा गया है और इसे लागू कराया जाएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

