बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नियम में संशोधन, अब इतने दिनों के अंदर मिलेगा नया कनेक्शन, अन्य लाभ भी

नए बिजली कनेक्शन जारी करने को लेकर अब नई समय-सीमा निर्धारित की गई है। बड़े शहरों में आवेदन के 3 दिन के भीतर, छोटे शहरों में 7 दिन और गांवों में 15 दिन के भीतर नया बिजली कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
Department of Energy

Haryana Electricity Consumers : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली आपूर्ति संहिता में महत्वपूर्ण संशोधन किए है। इसके तहत अब नये बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक हफ्ते के अंदर से सारा काम हो जाएगा।इतना ही नहीं अब इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी बिजली बिल दिया जाएगा, ताकी सभी को पढ़ने में आसानी हो।

अब 15 दिनों के भीतर मिलेंगे नये कनेक्शन

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने बिजली कनेक्शन देने की समय सीमा निर्धारित कर दी है।आदेश के तहत मेट्रोपॉलिटन शहरों में उपभोक्ताओं को पूर्ण आवेदन जमा करने के तीन दिनों के भीतर बिजली कनेक्शन मिल जाएगा,वही छोटे शहरों में 7 दिन और गांवों में 15 दिन के अंदर नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं को ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा।

बिजली बिल इंग्लिश के साथ अब हिन्दी में भी

इसके अलावा उपभोक्ता अब बिजली बिलों में अपनी भाषा को भी चुन सकेंगे और उनकी इच्छानुसार उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में बिजली बिल प्राप्त होगा। इस बिजली बिल को इस तरह से तैयार किया जाएगा, जो उपभोक्ताओं को आसानी से समझ में आ सके। बिजली बिल इंग्लिश भाषा में होने को लेकर अक्सर शिकायतों का सामना करने वाले बिजली विभाग ने यह फैसला लिया है।इन परिवर्तनों का उद्देश्य देरी को कम करना और प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य भर के उपभोक्ता तुरंत बिजली सेवाओं का उपयोग कर सकें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews