यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इन ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, मिलेगा कंफ़र्म टिकट

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इन ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच, मिलेगा कंफ़र्म टिकट

IRCTC News : नए साल में ट्रेन (Train) से यात्रा करने वाले यात्री बहुत परेशान होते हैं क्योंकि ट्रेनों में बहुत भीड़ होती है, यात्रियों को कंफ़र्म टिकट मिलना मुश्किल होता है, यात्रियों की इसी परेशानी को समझते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है, रेलवे प्रशासन (Indian Railways) ने रायपुर से गुजरने वाली तीन ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने रायपुर (Raipur News) रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है ये हैं, कोरबा – इतवारी – बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस, इतवारी – बिलासपुर – इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस और  कोरबा – कोच्चुवेली – कोरबा एक्सप्रेस।

 इतने दिनों के लिए रहेगी सुविधा

1 – कोरबा – इतवारी – बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18239/18240 में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक रहेगी और इतवारी से 02 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक रहेगी।

2 – इतवारी – बिलासपुर – इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12856/12855 में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा इतवारी से और बिलासपुर से  02 जनवरी 2023 से 01 फरवरी 2023 तक रहेगी।

3 – कोरबा – कोच्चुवेली – कोरबा एक्सप्रेस गाडी संख्या 22647/22648 में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 4,7, 11 और 14 जनवरी 2023 को उपलब्ध रहेगी।

यात्रियों को फायदा, मिलेगा कंफ़र्म टिकट

आपको बता दें कि सर्दी और कोहरे के चलते रेलवे को रोज ही कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है, वहीं नए साल पर ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ती है, लोगों को IRCTC की वेबसाईट या फिर रेलवे विंडो से कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है ऐसे में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से इन ट्रेनों के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत आसानी होगी और उन्हें आसानी से कंफर्म सीट मिल सकेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews