राशन कार्ड धारकों के लिए अपडेट, फटाफट निपटा लें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ! कट सकता है लिस्ट से नाम

अगर आप 30 सितंबर 2024 तक अपने राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आप मुफ्त राशन सुविधा के लिए पात्र नहीं होंगे, इसके बाद आपको अनाज मिलना बंद हो जाएगा।
ration card holder benefit

Ration Card E-kyc: बिहार के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपने अबतक ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की तो है फटाफट करवा लें, अन्यथा लिस्ट से नाम कट जाएगा और अनाज का लाभ भी नहीं मिलेगा। राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है।

जो लाभार्थी 30 सितंबर तक eKCY नहीं कराएंगे उनका नाम कार्ड से विलोपित कर दिया जाएगा, ऐसे में सभी तय समय से पहले सदस्य अपने निकट के जन वितरण विक्रेता की दुकान पर जाकर समय से नि:शुल्क आधार सीडिंग करा लें, नहीं तो नाम को राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और उनको राशन से वंचित होना पड़ेगा।इधर, भारत सरकार ने भी राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 तय कर रखी है। अगर आप eKYC नहीं कराते हैं तो आपको मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।eKYC के लिए राशन कार्ड की कॉपी और आधार कार्ड लेकर जाना होगा।

ऐसे कराएं ईकेवायसी

  • राज्य के राशनकार्ड धारक किसी भी संधारित ई-पाॅस यंत्र के माध्यम से निशुल्क ई-केवाईसी आधार सीडिंग करा सकते हैं।
  • राशन कार्डधारी जो किसी कारण से बिहार से बाहर हैं (केंद्र शासित प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, पांडुचरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलगाना, उत्तराखंड, यूपी एवं पश्चिम बंगाल को छोड़कर) वे उस राज्य में ही अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर अपना eKYC करा सकते हैं।
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा। वहां राशन डीलर आपके आधार कार्ड की जानकारी लेगा और आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) स्कैन करेगा।

ई-केवाईसी के बारें में प्रमुख बातें

  • ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सत्यापित की जाती है।
    राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड के साथ जोड़ने होंगे।
    ई-केवाईसी सुनिश्चित करता है कि सही व्यक्ति को राशन का लाभ मिल रहा है।
  • इससे राशन की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगती है।राशन कार्डधारकों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • ई-केवाईसी के जरिए आपके राशन कार्ड की जानकारी अपडेट हो जाती है, जैसे परिवार के सदस्यों में बदलाव, संपर्क नंबर आदि।
  • ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के लिए आपको अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा।
  • राशन डीलर आपके आधार कार्ड की जानकारी लेगा और आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) स्कैन करेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews