राशन कार्ड धारकों के लिए ताजा अपडेट, मुफ्त खाद्यान वितरण की प्रक्रिया शुरू, 25 दिसंबर तक मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

फ्री राशन वितरण योजना के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण 7 दिसंबर 2024 से शुरू होगा। यह प्रक्रिया 25 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
ration card holder benefit

UP Ration December: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण आज 7 दिसंबर से शुरू हो गया है जो 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।इस दौरान उचित मूल्य की दुकानों पर ई-पॉस मशीनें सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।

इसके तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रतिमाह 1 यूनिट पर 2.3 KG गेहूं व 2.7 KG चावल मिलेगा। इसी तरह अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 17 KG गेहूं व 18 KG चावल प्रतिमाह (35 KG खाद्यान्न)दिया जाएगा।

चीनी का भी मिलेगा लाभ

अंत्योदय कार्डधारकों को 3 महीने अक्टूबर नवंबर और दिसंबर के सापेक्ष 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर 3 किलोग्राम चीनी भी दी जाएगी। तीन किलोग्राम चीनी के लिए केवल 54 रुपये का भुगतान करना होगा।पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम राशन निःशुल्क दिया जाएगा। इसमें 2.30 किलोग्राम गेहूं और 2.70 किलोग्राम चावल शामिल हैं।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

  • जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, उनके लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध होगी, इस सुविधा से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • पोर्टेबिलिटी की सुविधा के तहत लाभार्थी किसी भी उचित दर की दुकान से अपना राशन ले सकते हैं।
  • विक्रेताओं को स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की अनुमति दी गई है, ताकि अधिकतम लाभार्थियों को राशन मिल सके।
  • यदि किसी लाभार्थी को राशन वितरण में कोई समस्या होती है, तो वे उपजिलाधिकारी या जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • शिकायतों का समाधान तत्परता से किया जाएगा ताकि सभी लाभार्थियों को उनका हक मिल सके।
  • अधिकारियों ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय पर उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर राशन प्राप्त करने की अपील की है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews