राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, मुफ्त खाद्यान वितरण की प्रक्रिया शुरू, 25 नवंबर तक मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2.50 किलोग्राम गेहूं और 2.50 किलोग्राम चावल नि:शुल्क मिलेगा।
ration card holder

UP Ration Novemver: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण 5 नवंबर से शुरू हो गया है जो 25 नवंबर तक जारी रहेगा।इसके तहत पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को  प्रतिमाह 1 यूनिट पर 2.5 KG गेहूं व 2.5 KG चावल मिलेगा। इसी तरह अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 17 KG गेहूं व 18 KG चावल प्रतिमाह (35 KG खाद्यान्न)दिया जाएगा।

यूपी शासन से राशन के नए गेहूं व चावल वितरण के नए मानक निर्धारित किए गए हैं। कार्ड धारक नए मानक के अनुसार अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड धारक 25 नवंबर तक डीलर से अपना राशन ले सकेंगे।इस दौरान लाभार्थियों को वन नेशन वन राशन कार्ड सुविधा का लाभ भी मिलेगा, जिससे वे किसी भी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नई ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ही राशन का वितरण किया जाए। विक्रेताओं को दुकानों पर योजना से संबंधित जानकारी चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्डधारकों को प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक राशन मिलेगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाता है, उनके लिए मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध होगी, इस सुविधा से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
  • पोर्टेबिलिटी की सुविधा के तहत लाभार्थी किसी भी उचित दर की दुकान से अपना राशन ले सकते हैं।
  • विक्रेताओं को स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की अनुमति दी गई है, ताकि अधिकतम लाभार्थियों को राशन मिल सके।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews