राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर, मिलेगा मुफ्त राशन, 20 दिसंबर तक उठा सकते है लाभ, जानें पात्रता-नियम

Ration card

Ration Card Holder free Ration : उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। साल 2023 का अंतिम निशुल्क राशन वितरण की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो गई है जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगी। ध्यान रहे इसका लाभ केवल अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को ही मिलेगा। 20 दिसंबर के बाद किसी को भी राशन नहीं दिया जाएगा।

किसको कितना मिलेगा राशन

  • राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 20 दिसंबर तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।
  • इसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह (अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर) के सापेक्ष तीन किग्रा चीनी, प्रति राशन कार्ड 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से मिलेगी।
  • कार्डधारकों को 14 किग्रा और 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) भी मिलेगा। पात्र गृहस्थी राशन कार्डों को दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल प्रति यूनिट निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

बता दें कि यूपी सरकार की योजना के अनुरूप अंत्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को एक जनवरी से एक वर्ष के लिए मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्णय के अनुसार दिसंबर के महीने तक खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
इसके बाद सरकार इसका मूल्यांकन कर इस योजना को आगे बढ़ाना चाहेगी तो वह बढ़ा सकती है।

इन राशन कार्ड धारकों के लिए ईकेवायसी अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश और बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर आपने अबतक आधार कार्ड के साथ ईकेवायसी लिंक नहीं करवाया है तो जल्द करवा लें, क्योंकि आधार के साथ ईकेवायसी लिंक करवाने की लास्ट डेट 31 दिसंबर रखी गई है, अन्यथा लाभार्थी सूची से नाम कट जाएगा और नए साल से राशन का लाभ भी नहीं मिलेगा।
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत लक्षित जन वितरण प्रणाली के राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए आधार नंबर और ईकेवायसी लिंक कराना भी अनिवार्य किया गया है, यदि ऐसा नहीं हो पाता है इस स्थिति में कई राशन कार्ड धारक श्री राशमी योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा यह जानकारी के प्रचार प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।इस अवधि में आधार नहीं जुड़ने पर संबंधित राशन कार्ड को सीधे रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews