
Ram Navami Holiday 2024: आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है और राम नवमी है, ऐसे में आज बुधवार 17 अप्रैल 2024 को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों में छुट्टी रहेगी, वही कई राज्यों के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूल बंद रहने से छात्रों और कार्यालय बंद रहने से कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आईए जानते है आज किन राज्यों में अवकाश रहेगा…………
इन राज्यों में आज बंद रहेंगे स्कूल कार्यालय
बंगाल में सरकारी कार्यालय-स्कूल में अवकाश– रामनवमी के मौके पर आज बुधवार को बंगाल में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।इस संबंध में मार्च के पहले हफ्ते में ही ममता बनर्जी सरकार ने अधिसूचना जारी कर रामनवमी पर 17 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा की थी। यह पहली बार है जब प्रदेश में रामनवमी पर सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में स्कूल बंद– उत्तर प्रदेश में आज बुधवार 17 अप्रैल, 2024 को सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 लिस्ट में राम नवमी पर छुट्टी को शामिल किया है।
हरियाणा-एमपी-सीजी- प्रदेश के सभी स्कूलों में आज बुधवार रामनवमी पर स्कूल बंद रहेंगे।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। छग में 17 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसके चलते प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे।
बिहार– बिहार सरकार ने भी राम नवमी 2024 के अवसर पर सरकरी छुट्टी की घोषणा की है लेकिन स्कूल खुले रहेंगे। सरकार के अवकाश कैलेंडर 2024 के हिसाब से 17 अप्रैल को राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। बिहार सरकार के सचिवालय से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी है।शिक्षकों का अवकाश रहेगा।
पंजाब -झारखंड – रामनवमी के अवसर पर बुधवार को राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया गया है।झारखंड में भी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

