
School Holiday 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 सितंबर 2024 को ‘ईद-ए-मिलाद’ पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। वही 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और विश्वकर्मा जयंती पर ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।वही राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 16 सितंबर- ईद-ए-मिलाद और 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
इसके अलावा आज 16 सितंबर को मध्य प्रदेश, तेलंगाना दिल्ली, यूपी, आंध्रप्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है। हैदराबाद में 16 और 17 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। इधर, सितंबर में 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा, ऐसे में सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।
17-18 सितंबर को भी इन राज्यों में अवकाश घोषित
- ओडिशा सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे के चलते 17 सितंबर को भुवनेश्वर में सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।महाराष्ट्र सरकार ने 16 सितंबर का अवकाश रद्द कर 18 सितंबर को स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए है।
- बिहार में सितंबर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
छग में सितंबर से दिसंबर तक इतनी छुट्टियां
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।लोक शिक्षण संचालनालय की सूची में कुल 64 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं।इसमें शीतकालीन अवकाश 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का होगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेंगी।
- दशहरा-दिवाली में 6-6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते अवकाश रहेगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

