Hindi News

शिक्षकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट की मंजूरी, अब खाते में आएगी इतनी राशि

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्कृत शिक्षकों के मानदेय में 75% की वृद्धि की गई है। पूर्व मध्यमा शिक्षकों को अब 20 हजार और उत्तर मध्यमा शिक्षकों को 25 हजार रुपये मिलेंगे।
शिक्षकों-कर्मियों के लिए खुशखबरी, मानदेय में वृद्धि, कैबिनेट की मंजूरी, अब खाते में आएगी इतनी राशि

UP Honorarium Hike : उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। गुरूवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में  1020 शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की गई है।साथ ही दो सत्र का कार्यकाल बढ़ाने को सहमति दी गई है।

कैबिनेट बैठक के फैसले के अनुसार, पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) में पढ़ा रहे शिक्षकों का मानदेय 12000 से बढ़ाकर 20 हजार और उत्तर मध्यमा (इंटर) में पढ़ा रहे शिक्षकों का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है।इसके अलावा नियमित नियुक्ति न होने के कारण 2021 व 2023 में रखे गए व वर्तमान में काम कर रहे मानदेय शिक्षकों का कार्यकाल शैक्षिक सत्र 2025-26 व 2026-27 के लिए बढ़ाने पर भी सहमति दी गई है।

अब एडेड कॉलेजों के शिक्षकों के परिजनों को डेथ ग्रेच्युटी

सहायता प्राप्त अशासकीय (एडेड) महाविद्यालय के शिक्षकों के परिजनों को अब डेथ ग्रेच्युटी के रूप में 25 लाख रुपये मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के अनुसार एडेड कॉलेज के शिक्षक जिन्होंने सेवानिवृत्ति का विकल्प नहीं दिया गया और उनकी मृत्यु 58 साल के पहले हो गई, ऐसे भी शिक्षक जिन्होंने साल 60 साल पर सेवानिवृत्ति का विकल्प भरा किंतु विकल्प परिवर्तन के लिए निर्धारित अवधि के पहले ही मृत्यु हो गई, ऐसे शिक्षकों के परिजनों को डेथ ग्रेच्युटी का भुगतान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

पंजाब में भी सरपंचों का मानदेय बढ़ा

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गांव के सरपंचों के मानदेय में वृद्धि की है। अब सरपंचों को हर महीने 2000 रुपये दिए जाएंगे।इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरपंचों को शपथ ग्रहण के दिन से ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। हम जल्द ही संख्या दो हजार में एक और शून्य जोड़ देंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews