वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या जाने वालों के अच्छी खबर, MP से प्रत्येक बुधवार जाएगी ट्रेन, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या जाने वालों के अच्छी खबर, MP से प्रत्येक बुधवार जाएगी ट्रेन, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों की सैर के लिए IRCTC ने एक बार फिर स्पेशल टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) अनाउंस किया है। खास बात ये है कि इस प्लान में प्रत्येक बुधवार को MP के इंदौर रेलवे स्टेशन से ट्रेन जाएगी। IRCTC ने टूर प्लान का शेड्यूल जारी कर दिया है।

यदि आपने वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या नहीं देखा है और आपकी इच्छा इन पवित्र स्थलों के दर्शनों की है तो जल्दी ही आपको ये मौका मिलने वाला है। IRCTC (IRCTC News) ने वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या का टूर अनाउंस किया है। इस बार ये टूर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से जायेगा।

ये भी पढ़ें  – Gold Silver Rate : चांदी लुढ़की, सोना में तेजी , देखें सराफा बाजार का भाव

वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या के इस स्पेशल टूर (IRCTC Varanasi Prayagraj Ayodhya Tour Package) की एक विशेषता ये भी है कि ये प्रत्येक बुधवार को जायेगा , यानि हर सप्ताह बुधवार के दिन यात्री इंदौर से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए जा सकते हैं।  टूर का किराया मात्र 13,650/- प्रति व्यक्ति है , टूर 6 दिन और 5 रात का है।

ये भी पढ़ें – SSC 2022: 20000 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, जानें आयु-पात्रता और नियम

यात्रियों को ब्रेकफास्ट और डिनर की चिंता नहीं करनी है उसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं लगेगा। यदि आप भी इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्दी से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट अथवा ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और डिटेल समझकर अपनी सीट बुक कीजिए।

ये भी पढ़ें – Transfer 2022: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 201 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews