कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ, अगले हफ्ते खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, आदेश जारी

राज्य सरकार ने अब PG पाठ्यक्रम करने वाले चिकित्सकों के लिए पूर्ण वेतन देने को स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले मंत्रिमंडल के एक निर्णय में अध्ययन अवकाश पर जाने वालों का वेतन 40% करने का निर्णय लिया गया था।
Employees news

HP Electricity Employees : हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है । सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों और एचआरटीसी कर्मियों के बाद अब दिवाली से पहले बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है।  बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी है।अब बिजली कर्मियों को 38 फीसदी की जगह 42 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा।

एनपीएस कर्मचारियों को देय डीए के लिए अलग से एक अधिसूचना जारी की गई है।जुलाई 2023 से सितंबर 2024 तक के एरियर के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। राहत की बात ये है कि राज्य सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर बिजली बोर्ड कर्मियों को भी 28 अक्तूबर को जारी होने वाले वेतन और पेंशन के साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। हालांकि पुरानी पेंशन स्कीम को बिजली बोर्ड में लागू करने की मांग पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। यह मांग अभी तक राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन के पास लंबित है।

इन डॉक्टरों को मिलेगा पूरा वेतन

सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दीवाली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए PG कोर्स, सीनियर रेजीडेंसी (एसआरशिप) या DM-स्तर की पढ़ाई करने वाले चिकित्सकों को अध्ययन अवकाश के दायरे से बाहर करने का निर्णय लिया है।  सरकार के इस निर्णय से अब PG कोर्स करने वाले चिकित्सकों को उनका पूरा वेतन मिलेगा और उनकी पढ़ाई को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। प्रदेश में स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थियों को अब अपने कोर्स के दौरान पूरा वेतन मिलेगा। राज्य सरकार ने अब PG पाठ्यक्रम करने वाले चिकित्सकों के लिए पूर्ण वेतन देने को स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले मंत्रिमंडल के एक निर्णय में अध्ययन अवकाश पर जाने वालों का वेतन 40% करने का निर्णय लिया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews