खुशखबरी: इन बैंक कर्मचारियों को होली का तोहफा, मिले 9 लाख के शेयर, करोड़ों में कीमत

pm awas yojana

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। होली से पहले प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। बैंक के एमडी एवं सीईओ वी वैद्यनाथन (V Vaidyanathan) ने 5 कर्मचारियों को घर खरीदने के लिए बैंक (Bank Employees) के 9 लाख शेयर उपहार के रूप में दिए हैं। वर्तमान में इन शेयरों की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, रूक सकती है अगली पेंशन राशि, 28 फरवरी लास्ट डेट

बैंक ने बीएसई (BSE) को इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी के एमडी ने पांचों कर्मचारियों को 3.95 करोड़ के ये शेयर अपनी पर्सनल कैपेसिटी से दिए हैं।बैंक ने सोमवार को एक नियामक फाइलिंग में बताया कि बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी वैद्यनाथन ने 21 फरवरी, 2022 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 9,00,000 इक्विटी शेयर उपहार में दिए हैं।इसमें ट्रेनर रमेश राजू को 3 लाख, हाउस हेल्प प्रांजल नार्वेकर और ड्राइवर अल्गारसामी सी मुनापर को 2-2 लाख शेयर और ऑफिस सपोर्ट स्टाफ दीपक पाठारे और हाउस हेल्प संतोष जोगले को 1 लाख शेयर उपहार में दिए हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द सैलरी में होगा 60 से 90 हजार का इजाफा! जानिए कैसे?

खास बात ये है कि 21 फरवरी सोमवार को जब बीएसई ने 43.90 के बंद भाव पर शेयरों की गणना की तो 9 लाख शेयरों की कीमत 3,95,10,000 करोड़ आंकी गई है। यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी सीईओ वी वैद्यनाथन कई लोगों को बैंक के शेयर गिफ्ट में दे चुके हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews