खुशखबरी: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

Cash

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| दिवाली से पहले केंद्र सरकार (Central Government) ने सरकारी कर्मचारियों (Government Employee) के लिए बड़ा ऐलान किया है| सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) देने की घोषणा की है| बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है|

केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रॉडक्टिविटी और नॉन-प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दे दी है| इस बड़े फैसले से 30 लाख 67 हजार नॉन-गजेटेड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फायदा होगा| इन कर्मचारियों को बोनस डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए तुरंत दिया जाएगा|

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा| प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो तरह के बोनस को मंजूरी दी है। इनमें प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस को शामिल किया गया है। इससे देशभर के 30 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों के फायदे की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार कर्मचारियों के लिए स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की घोषणा की थी| इस स्कीम के जरिए कर्मचारी एडवांस में 10 हजार रुपये ले सकेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews