Pizza Day पर Google ने बनाया Puzzle Game, देखिये ये खास डूडल

Pizza Day पर Google ने बनाया Puzzle Game, देखिये ये खास डूडल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले कुछ सालों में हमारे खान पान की आदतों में तेजी से बदलाव हुआ है और कई विदेशी खाद्य पदार्थ अब हमारी भी आदत में शुमार हो गए हैं। इनमें सबसे पहला नाम है पिज्जा (Pizza) का। इस इटेलियन डिश की लोकप्रियता का आलम ये है कि अब ये छोटे छोटे कस्बों में भी मिलने लगा है और कई लोग इसे घर में भी बनाने लगे हैं। तो पिज्जा लवर्स के लिए आज खास दिन है और गूगल (Gloogle) भी इसे जोर शोर से सेलिब्रेट कर रहा है।

बैतूल पुलिस के हत्थे चढ़ी वाहन चोर गैंग, 25 गाड़िया बरामद

जैसा कि हम जानते हैं, गूगल हमेशा ही दुनियाभर के महत्वपूर्ण अवसरों को सेलिब्रेट करता है और इसके लिए खास डूडल (Google Doodle) भी बनाए जाते हैं। तो 6 दिसंबर को गूगल पिज्जा डे (Pizza Day) मना रहा है। दरअसल आज के ही दिन 6 दिसंबर 2007 में UNESCO की रिप्रेज़ेन्टेटिव लिस्ट में नीपोलिटन ‘पिज़ाइउलो’ (Pizzaiuolo) को बनाने की विधि में शामिल किया गया था। नीपोलिटन पिज़ाइउलो को बनाने के चार अलग-अलग चरण होते हैं, जिसमें आटा तैयार करने से लेकर लकड़ी से बने ओवन में पिज्जा पकाने तक की विधि शामिल है। इस खास मौके को गूगल ने और भी खास बना दिया है। उसने अपने सर्च पेज पर पिज्जा का डूडल बनाया है और इसमें एक पहेली को शामिल किया है। इसमें दुनिया भर के 11 अलग अलग सबसे ज्यादा पसंद करने वाले पिज़्ज़ा को शामिल किया गया है। डूडल पर दिखने वाला पिज्जा टाइप के मुताबित की यूजर को उसे काटना है। ऐसा करने पर यूजर को स्टार मिलेंगे।

पिज्जा एक ऐसी डिश है जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। हालांकि ये एक इटेलियन डिश है लेकिन अब लोगों ने अपने अपने हिसाब से इसके कई वेरिएंट बना लिए हैं। अपने स्वाद के हिसाब से टॉपिंग बनाकर पिज्जा के सैंकड़ों वर्जन अब बाजार में मौजूद है। सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पिज्जा की लिस्ट में मार्गेरिटा पिज्जा, पेपरोनी, व्हाइट पिज्जा, कैलाब्रेसा पिज्जा, मुज़ेरेला पिज़्ज़ा, हवाईयन पिज्जा, मैग्यारोस पिज़्ज़ा, टेरीयाकी मेयोनेज़  टॉम यम पिज्जा और पनीर टिक्का पिज्जा शामिल है।

https://twitter.com/googledownunder/status/1467666906530267139?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews