Goverment Schemes: श्रमिकों के लिए स्पेशल हैं ये तीन सरकारी योजनाएं, रोजगार समेत मिलती हैं कई सुविधाएं

Goverment Schemes: श्रमिकों के लिए स्पेशल हैं ये तीन सरकारी योजनाएं, रोजगार समेत मिलती हैं कई सुविधाएं

Goverment Schemes: भारत सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाती है। जिसके तहत कई सुविधाएं भी मिलती है। केन्द्रीय श्रमिकों के लिए भी कई स्कीम्स चलाई जाती है। जिनके तहत रोजगार, पेंशन और अन्य कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। ऐसी ही कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन योजनाओं को अलग-अलग लक्ष्य के लिए शुरू किया गया है। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से-

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (MNREGA)

यह भी भारत सरकार की खास योजनाओं में से एक है। यह ग्रामीण क्षेत्र के चलाई जाती है । जिसके तहत ग्रामीणों को रोजगार प्रदान किया जाता है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन तिथि के 15 दिनों के अंदर योजगार प्रदान करवाया जाता है। पुरुष और महिलाओं दोनों को समान वेतन मिलता ही, उन्हें 15 दिनों के भीतर की भुगतान किया जाता है।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना

यह भी स्पेशल योजनाओं में से एक है। योजना के तहत श्रमिकों को पेंशन की सुविधा  मुहैया करवाई जाती है । 60 साल की उम्र के बात हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलती है और सलना यह राशि 36000 रुपये हो जाती है। आवेदन की मृत्य के बाद उनके पति/पत्नी को पेंशन की राशि मिलती है।

प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार उत्पन्न करना है। इसे EPFO द्वारा पेश किया गया है। योजना के तहत नियुक्ताओं को ईपीएफ और ईपीएस का भुगतान सरकार द्वारा करके रोजगार को प्रोत्साहित किया जाता है।इसका लाभ उन्हीं श्रमिकों को मिलता है जिनके पास श्रम पोर्टल के अन्तर्नत LIN नंबर होता है और उनकी सैलरी 15000 रुपये से कम होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews