156 दवाइयों पर सरकार द्वारा लगाया गया बैन, यहां जानिए इसके पीछे क्या है कारण!

सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस खबर में जानिए प्रतिबंध लगाई गई दवाओं में कौन सी दवाएं शामिल है।
156 दवाइयों पर सरकार द्वारा लगाया गया बैन, यहां जानिए इसके पीछे क्या है कारण!

हाल ही में, सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 156 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल इस कदम का उद्देश्य आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा करना और लोगों को संभावित स्वास्थ्य खतरों से बचाना है। जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित दवाओं में कई ऐसी हैं, जो बुखार, सर्दी, और दर्द जैसी सामान्य बीमारियों के उपचार में अक्सर उपयोग की जाती थीं। इनमें कुछ एंटीबैक्टीरियल दवाएं और फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDC) दवाएं भी शामिल हैं, जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र में ‘कॉकटेल दवाएं’ कहा जाता है।

दरअसल फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (FDC) दवाएं ऐसी दवाएं होती हैं जिनमें एक से अधिक सक्रिय तत्व एक निश्चित अनुपात में मिश्रित होते हैं। जानकारी के अनुसार इन दवाओं को अक्सर एक ही टैबलेट या कैप्सूल के रूप में प्रदान किया जाता है, जिससे मरीज को अलग-अलग दवाएं लेने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, कुछ FDC दवाओं में मिश्रित रसायनों का संतुलन सही से नहीं होने के कारण ये स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

जानकारी के अनुसार इस प्रतिबंध के तहत सरकार ने कई महत्वपूर्ण दवाओं पर भी पाबंदी लगाई है, जिनमें पैरासिटामोल का नाम प्रमुख है। पैरासिटामोल का आमतौर पर सिरदर्द, बुखार और हल्के दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इन दवाओं पर लगाया गया है प्रतिबंध

एसेक्लोफेनाक 50 मिलीग्राम + पैरासिटामोल 125 मिलीग्राम: जानकारी के अनुसार इस संयोजन का इस्तेमाल सामान्यतः दर्द निवारक के रूप में किया जाता था, लेकिन इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए इसे अब प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मिफेनामिक एसिड + पैरासिटामोल इंजेक्शन: बता दें कि बुखार और दर्द से राहत पाने के लिए उपयोग किए जाने वाले इस संयोजन पर भी अब पाबंदी लग गई है।

सेटिरिजिन एचसीएल + पैरासिटामोल + फेनाइलफ्रिन एचसीएल: जानकारी दे दें कि सर्दी, खांसी और बुखार के इलाज के लिए प्रयुक्त इस संयोजन को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

लेवोसिटिरिजिन + फेनाइलफ्रिन एचसीएल + पैरासिटामोल: वहीं अब इस संयोजन का उपयोग सर्दी और बुखार के उपचार में किया जाता था, और इसे भी अब प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कैमिलोफिन डीहाइड्रोक्लोराइड 25 मिलीग्राम + पैरासिटामोल 300 मिलीग्राम: इस संयोजन पर भी रोक लगाई गई है।

ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन: इन दवाओं के मिश्रण पर भी पाबंदी लगाई गई है, जिसमें ट्रामाडोल एक प्रमुख दर्दनिवारक दवा है, लेकिन इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से गंभीर दुष्प्रभाव भी उत्पन्न हो सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि दवाओं के अनुचित उपयोग और उनके संभावित दुष्प्रभावों को नियंत्रित किया जा सके। इन दवाओं का बार-बार सेवन शरीर में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, जैसे कि किडनी और लिवर से जुड़ी समस्याएं, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, और अन्य गंभीर चिकित्सा समस्याएं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews