Government Scheme: सरकार की ये योजना किसानों ने लिए है खास, आम आदमी को भी होगा लाभ, यहाँ जानें डिटेल्स

farmers news

Government Scheme: भारत सरकार नागरिकों के फायदे के लिए कई योजनाएं चलाती है। ऐसी ही एक योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो इस साल ही बजट के दौरान शुरू की गई है। वैसे तो यह स्कीम किसानों के लिए विशेषकर शुरू की गई है। लेकिन आम जन को भी इससे लाभ होता है। इस योजना का नाम “पीएम प्रणाम योजना” है।

आम आदमी को भी होगा लाभ

योजना का मुख्य उद्देश्य भूमि सुधार और वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से सरकार केमिकल वाले उर्वरकों के इस्तेमाल को खेती के दौरान कम करवाना चाहती है। इतना ही नहीं इससे फसल के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। साथ रसायन युक्त हानिकारक सब्जियों, अनाजों और फलों से मुक्ति मिलेगी। यह स्कीम हरित विकास को बढ़ावा देती है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी शुरू की गई है। आजकल की जीवनशैली में लोगों आहार में हानिकारक केमिकल युक्त सब्जियां और फल पाए जाते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप कई गंभीर बीमारियाँ होती है। वहीं अधिक केमिकल का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से भूमि में बंजर होने लगती है। इन समस्याओं से राहत दिलाने के लिए सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया है।

किसानों को मिलेगी राहत

इस योजना के तहत करीब एक करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगी। फसल में भी वृद्धि होगी और जमीन उपजाऊ बनेगी। इतना ही रासायनिक उर्वरकों पर लगने वाली सब्सिडी से भी राहत मिलेगी। फिलहाल, इस योजना पर सरकार काम कर रही है। पीएम प्रणाम योजना के तहत कम्प्रेस्ड बायो गैस के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कचरे से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन करने में भी सहायता मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews