सरकारी योजना: भारत सरकार दे रही है श्रमिकों को पेंशन की सुविधा, लाभ उठाने के लिए करें ये काम, जानें यहाँ

सरकारी योजना: भारत सरकार दे रही है श्रमिकों को पेंशन की सुविधा, लाभ उठाने के लिए करें ये काम, जानें यहाँ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार कई प्रकार की योजनाएं (Government Scheme) श्रमिकों के लिए शुरू करती है। जिसका फायदा लोग उठा सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधान मंत्री श्रम योगी योजना, जिसका फायदा श्रमिक कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके उठा सकते हैं। यह योजना असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। एक समय के बाद श्रमिकों और कामगारों के पास कोई काम ना होने के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस योजना के तहत इन क्षेत्रों के लोगों को पेंशन की सुविधा दी जाती है।

यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली 300 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन, यहाँ जानें डिटेल्स

इस स्कीम के तहत श्रमिकों को सालाना 36 हजार रुपये यानि 3,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। 18 साल से लेकर 40 साल की आयु वर्ग वाले लोग श्रम योगी मानधन योजना के लिए अप्लाइ कर सकते हैं। 18 साल की उम्र वाले लोगों इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं यदि आपकी उम्र 29 साल या उससे अधिक है तो आपको हर महीने 100 रुपये का निवेश करना होगा।

यह भी पढ़े… Vivo V25 Pro Review: दमदार कैमरा और कलर चेंजिंग डिजाइन के साथ मिलने वाला सस्ता स्मार्टफोन, यहाँ जानें

40 साल की उम्र पर हर महीने 200 रुपये का निवेश करना होगा। जब आपकी उम्र 60 हो जाएगी तब आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की तरफ से आपको हर महीने 3,000 रुपये मिलेंगे। यदि आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ऑफिशियल आवेबसीटे http://maandhan.in/ पर विज़िट करें।
  • Click Here To Apply पर क्लिक करें।
  • अब पूछे गए डिटेल्स को भरे।
  • फिर जरूरी दस्तावेजों को सबमिट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews