Government Schemes: विधवा महिलाओं के लिए खास हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, मिलती हैं ढेरों सुविधाएं

Government Schemes: विधवा महिलाओं के लिए खास हैं ये 4 सरकारी योजनाएं, मिलती हैं ढेरों सुविधाएं

Government Schemes For Widows: कई एनजीओ और संस्थाएं विधवा महिलाओं के लिए काम करते हैं। भारत में अधिकांश महिलायें हाउस वाइफ होती हैं। पति के गुजर जाने के बाद उनके लिए जीवन यापन करना काफी मुश्किल हो जाता है। आर्थिक, आवास और अन्य कई समस्याएं आँखों के सामने आ खड़ी होती है। कुछ महिलायें अपने पैरों में खड़ी होकर खुद की और परिवार की भी जिम्मेदारी निभा लेती हैं। लेकिन आज कुछ महिलायें ऐसी हैं, जो घर से बाहर काम करने में हिचकिचाती हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए हुए भारत सरकारी कई योजनाएं चलाती है। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं:-

इंदिरा गांधी पेंशन योजना

यह केंद्र सरकार की खास योजनाओं में से एक है। जिसका लाभ बीपीएल कार्ड वाली महिलायें उठा सकती हैं। 40 वर्ष से लेकर 59 वर्ष की महिलाओं को पेंशन का लाभ मिलता है। स्कीम के तहत हर महीने 300 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

विधवा पेंशन योजना

इस सरकारी यूजन क्व तहत भी विधवा महिलाओं को पेंशन की सुविधा मिलती है। देश के विभिन्न राज्यों के इस योजना की प्रक्रिया अलग होती है। इसके तहत बैंक के खाते में निर्धारित रकम जाती है। मध्यप्रदेश सरकार प्रतिमाह विधवा महिलाओं को 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना

केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह स्कीम चलाती है। जिसका लाभ गरीब और जरुरतमन्द महिलायें उठा सकती हैं। विधवा और अकेले रह रही महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दी जाती है। इसकी शुरुआत साल 2020 में हुई थी।

स्वधार गृह योजना

इस योजना को भारत सरकार द्वारा साल 2002 में शुरू किया गया था है। जिसके तहत जरुरतमन्द महिलाओं को आश्रय, भोजन, कपड़े और देखभाल की सुविधा प्रदान की जाती है। इस स्कीम का लाभ जेल से रिहा हुई महिलायें, प्राकृतिक आपदा से बढ़ी महिलायें और पीड़ित विधवा महिलायें भी शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews