कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान- ऐसे नहीं किया तो भेजे जाएंगे छुट्टी पर

कर्मचारियों

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने कर्मचारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Chief Minister Captain Amarinder Singh) ने कहा है कि स्वास्थ्य कारणों को छोड़कर यदि 15 सितंबर तक कर्मचारियों (Government Employee) ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली होगी, तो ऐसे कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेज दिया जाएगा।वही पंजाब में 30 सितंबर तक कोरोना को लेकर पाबंदियां बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े.. Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास के लिए 894 पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर लास्ट डेट

दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय (Punjab CMO Office) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब में जिन सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन (एक भी डोज) नहीं लगवाई उन्हें 15 सितंबर के बाद जबरन छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। हालांकि ऐसे सरकारी कर्मचारियों को इससे राहत रहेगी, जिन्हें हाल ही में कोरोना (corona vaccine) हुआ हो और उन्हें टीका लगवाने से मना किया गया हो। इसके अलावा अन्य मेडिकल कारणों से टीका न लगवा पाने वाले लोगों को भी राहत दी गई है। लेकिन किसी भी स्वस्थ कर्मचारी को 15 सितंबर तक वैक्सीन की कम से कम एक डोज लेनी होगी।

यह भी पढ़े.. MP : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अटक सकती है अक्टूबर की सैलरी

बता दे कि आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकार ने कोविड प्रतिबंधों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है। पंजाब में किसी भी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा शादी समारोहों में अधिकतम 300 लोगों की मौजूदगी की हीअनुमति होगी। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। इससे पहले बंद जगहों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिकतम 150 लोगों, जबकि खुले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 300 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews