इन कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ाया, जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

salary news

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा के गेस्ट टीचरों (guest teachers) को मनोहर लाल खट्टर सरकार (Manohar Lal Khattar Government) ने होली का तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार (Haryana Government ने देश के सरकारी स्कूलों में तैनात गेस्ट टीचरों को वेतन वृद्धि (मानदेय) का तोहफा दिया है, इस संंबंध में 3 प्रतिशत वेतनवृद्धि बढ़ोतरी का पत्र जारी कर दिया है।इसका लाभ एक जुलाई 2022 से मिलेगा। इस फैसले के बाद 14 हजार  गेस्ट टीचरों को सैलरी में फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़े..MP : सरकार की बड़ी तैयारी, 1 अप्रैल से 12 लाख 50 हजार मजदूरों को मिलेगा 5 लाख तक का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका लाभ 13746 गेस्ट टीचरों को मिलेगा। नए पत्र अनुसार अब गेस्ट जेबीटी का वेतन 31720, मास्टर का 36600 और प्रवक्ता का 43920 रुपए हो गया है। यह मानदेय अतिथि अध्यापक सेवा बिल 2019 के अनुसार हुआ है। पहले एक्ट के समय वेतन 26000, 30000 और 36000 रुपए थी।इस आदेश के जारी होने के बाद टीचरों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Government Job 2022 : ₹16000 से 48000 प्रति माह में मिल रहे है इस सरकारी नौकरी में, 30 मार्च से पहले करें अप्लाई

बता दे कि लंबे समय से गेस्ट टीचर वेतन वृद्धि (Salary Hike) की मांग कर रहे थे। इसको लेकर गेस्ट टीचरों ने 23 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2022 तक भी धरना दिया था। इसके बाद हरियणा सरकार ने मांगों को मानते हुए धरना खत्म करवाया। इसके बाद अब होली पर हरियाण सरकार ने गेस्ट टीचर्स का मानदेय बढ़ोत्तरी का 3 प्रतिशत पत्र जारी किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews