School Holiday: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! 23 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें कहां-कहां रहेंगी छुट्टियां

23 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को लंबी छुट्टियों का आनंद मिलेगा। लेकिन पहले जान लें की कहां-कहां रहेंगी छुट्टियां।
School Holiday

School Holiday: साल का नौवां महीना यानी सितंबर चल रहा है यह महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है खासतौर पर इस सप्ताह में कई छुट्टियां मिल रही है।

स्टूडेंट्स के लिए छुट्टी से बड़ी खुशखबरी शायद ही कोई और होती होगी। दरअसल, सितंबर के महीने में 20 तारीख से 23 तारीख तक लगातार छुट्टियां हैं।

लगातार चार दिन की छुट्टी

20 सितंबर से 23 सितंबर तक लगातार चार दिन की छुट्टी इस हफ्ते में मिलेगी। इस दौरान स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, जिससे आपको आराम करने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा। ऐसे में आप अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

जानें, कहां-कहां रहेगी छुट्टियां

20 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और तिरुवंतपुरम में भी छुट्टी होगी। इसके बाद 22 सितंबर को रविवार है, जो की साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

इसके बाद 23 सितंबर को महाराजा हरिसिंह जी के जन्मदिन के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में फिर से बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह 20 सितंबर से 23 सितंबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिल रही है।

20 सितंबर 2024

20 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

21 सितंबर 2024

21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि और तिरुवंतपुरम में छुट्टी रहेगी। इस दिन को श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है।

22 सितंबर 2024

22 सितंबर को रविवार पड़ने के कारण सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह दिन सभी छात्रों के लिए आराम और पुनः ऊर्जा प्राप्त करने का दिन होता है।

23 सितंबर 2024

23 सितंबर के दिन महाराजा हरिसिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर फिर से जम्मू और श्रीनगर में छुट्टी रहेगी। इस दिन को कश्मीर के ऐतिहासिक शख्सियत की जयंती के रूप में जाना जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews