तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के शानदार मौका, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज प्लान

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के शानदार मौका, IRCTC ने बनाया स्पेशल टूर पैकेज प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप यदि तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) के भक्त हैं तो समझ लीजिये IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आया है। IRCTC आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन की इच्छा रखने वालों के लिए टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है।

IRCTC ने तिरुपति बालाजी, मल्लिकार्जुन और रामोजी फिल्म सिटी एकसाथ दिखाने का टूर पैकेज बनाया है।  Tirupati Balaji With Mallikarjuna And Ramoji Film City नाम के इस टूर पैकेज में IRCTC तिरुमाला, तिरुपति, चारमीनार, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, गोलकुंडा फोर्ट और रामोजी फिल्म सिटी घुमायेगा।

ये भी पढ़ें – मुंबई पुलिस स्टेशन पहुंचे Salman Khan, लोगों के साथ पुलिसवालों ने घेरा, ये है पूरा मामला

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया 36,330/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। ये एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) 6 दिन और 5 रात का है। IRCTC का ये टूर 7 अक्टूबर 2022 को पटना एयरपोर्ट से जायेगा।  टूर के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर पैकेज में शामिल है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, सोना महंगा हुआ, यहां जानें ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews