Gujarat Assembly Election 2022 : बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट

Gujarat Assembly Election 2022 : बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 160 उम्मीदवारों की घोषणा की है। घाटलोदिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। वे यहीं से मौजूदा विधायक हैं। गृह मंत्री हर्ष संघवी माजुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा BJP की टिकट पर जामनगर नार्थ से चुनाव लड़ेंगीं। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

Gold Silver Rate : नहीं बदली सोने की कीमत, चांदी के भाव गिरे, देखें ताजा रेट

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। बैठक में सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई।आज 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली सूची में 160 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। 69 सिटिंग विधायकों को फिर से मौक़ा दिया गया है वहीं 14 महिलाओं, 13 SC और 24 ST उम्मीदवारों को टिकट मिला है। हर्दिक पटेल को  विरमगाम से टिकिट मिला है।

गांधीधाम से मालतीबेन किशोरभई महेश्वरी को टिकट दिया गया है। वढवाण से जिग्नाबेन संजयभाई पंड्या को और मोरबी से कांतिलाल शिवलाल अमृतिया को टिकट मिला है। राजकोट पूर्व से उदयकुमार प्रतापभाई कानगड और राजकोट पश्चिम से डॉ दर्शिता पारस शाह को उम्मीदवार बनाया गया है। राजकोट दक्षिण से रमेशभाई विरजीभाई टीलारा और राजकोट ग्रामीण से भानुबेन मनोहरभाई बाबरिया उम्मीदवार हैं। सोमनाथ से मानसिंह मेरामनभाई परमार, उना से कालूभाई चानाभाई राठौड और सांवरकुंडला से महेश कसवाला को टिकट मिला है।

इस लिंक पर क्लिक कर देखिए पूरी लिस्ट –

Gujrat BJP first list

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews