Gujarat Assembly Election 2022 : पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Gujarat Assembly Election 2022 : पहले चरण के लिए वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Gujarat Assembly Election 2022 : आज गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। प्रथम चरण में 19 जिलों में पड़ने वाली 89 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इन 89 सीटों पर 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है जिनमें इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। भाजपा के सामने जहां सत्ता बचाने की चुनौती है वहीं कांग्रेस और आप ने भी बड़े बड़े दावे किए हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है और संविधान के अनुसार उससे पहले नई विधानसभा का गठन होना जरुरी है। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

पहले चरण की वोटिंग आज

पहले चरण के लिए 25434 पोलिंग बूथों पर 2,39,77,670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां दो चरणों में मतदान होगा, दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। आज पहले चरण के मतदान में कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं। यहां कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है और ये पूरे चुनाव का रूख बदल सकते हैं। आज के कुल 788 उम्मीदवारों में 339 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

सीएम शिवराज ने की अपील

चुनाव आयोग की मतदाता सूची में इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 4 करोड़ 91 लाख 17 हजार 308 लोग शामिल हैं। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। गुजरात चुनाव के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा दान, मतदान होता है। गुजरात के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का पहला चरण है। सभी भाई-बहनों से मेरा अनुरोध है कि आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर गुजरात की प्रगति एवं विकास में सहभागी बनिए।’ बता दें कि सीएम शिवराज के साथ मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता गुजरात चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। वहां अभी दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार अंतिम दौर में है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews