Gujarat Assembly Election 2022 : दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

Gujarat Assembly Election 2022 : दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। आज 14 जिलों की 93 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मतदान किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी और गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के चुनावों में मतदान के लिए देश की जनता को भी शुक्रिया कहा।

दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी

आज अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर,, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर सहित 14 जिलों के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले 1 दिसंबर को प्रथम चरण में 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़े थे। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है और संविधान के अनुसार उससे पहले नई विधानसभा का गठन होना जरुरी है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीटें चाहिए। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे लेकिन आज शाम को टीवी चैनल्स के एग्जिट पोल के नतीजे आ जाएंगे।

सीएम शिवराज ने की अपील

चुनाव आयोग की मतदाता सूची में इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 4 करोड़ 91 लाख 17 हजार 308 लोग शामिल हैं। इनमें युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है। गुजरात चुनाव के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। उन्होने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘चुनाव, लोकतंत्र का महान पर्व है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। आज गुजरात विधानसभा चुनाव के मतदान का दूसरा चरण है। आप सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह है कि गुजरात की प्रगति एवं उन्नति के लिए अपना अमूल्य मत अवश्य दीजिये।’ बता दें कि सीएम शिवराज के साथ मध्यप्रदेश के कई दिग्गज नेता गुजरात चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews