Gujarat Assembly Election 2022 : एक मंच से गरजे योगी और नरोत्तम, कहा ‘कांग्रेस और आप को लगा दीजिए ये वैक्सीन ‘

Gujarat Assembly Election 2022 : एक मंच से गरजे योगी और नरोत्तम, कहा ‘कांग्रेस और आप को लगा दीजिए ये वैक्सीन ‘

Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में बीजेपी ने कांग्रेस और आप पर जोरदार हमला बोला है। धनेरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल आमसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एक मंच से कांग्रेस और आप के खिलाफ गरजे। यहां नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़ी यह पार्टियां किस मुंह से वोट मांग रही हैं। इनको वोट नहीं देना है, नही तो आप का वोट बेकार चला जाएगा। इस बार इन दोनो पार्टियों को गुजरात की जनता ने पूरी तरह नकारने का मन बना लिया है।’

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सभा में तारीफ की और गुजराती भाषा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘विकास नो पाटो होए विकास आने इंजन डबल होए तो कहे बुध पढेने गतिशील गुजरात, केबी गति पकड़ी छे…जय श्री राम…।’ इसके बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धनेरा विधानसभा चुनाव में सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि ‘पाकिस्तान कभी कश्मीर मांगता था, आज कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह स्थिति कर दी है। वे पूरे विश्व के नेता बन गए हैं। आज वैश्विक नेता के पटल पर उभरकर एक गुजरात का सपूत आया है जिसने भारत माता के माथे को विश्व में गौरवान्वित करने का काम किया है। मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की, एयर स्ट्राइक की, दुश्मन की आंखों में आंख डालकर बात करने वाला विश्व में कोई नेता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि ‘यह पार्टियां किस मुह से वोट मांगती हैं। इनके लोग राष्ट्र विरोधियों के सामने समर्पित हुए हैं। आप देखना कि इनको वोट नही चला जाए, नहीं तो आपका वोट बेकार चला जाएगा।’

गृह मंत्री ने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि हमें पढ़ाया गया है कि गांधी जी के चरखे से क्रांति आई थी। आने वाली पीढ़ियां पढ़ेंगी कि योगी जी के बुलडोजर से शांति आई थी। इसी के साथ उन्होने कहा कि देश भर में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी इतिहास रचने का काम कर रही है। उन्होने गुजरात के मतदाताओं से मोदी जी के नाम और काम के साथ साथ गुजरात के स्वाभिमान और सम्मान के नाम पर वोट डालकर फिर कमल खिलाकर डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होने कहा कि 5 तारीख को आप लोग कांग्रेस और आप को वैक्सीन लगा दीजिए, जिसका असर पांच साल तक रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”776983101″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews