Gujarat Defence Expo: पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो का उद्धघाटन, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

Gujarat Defence Expo: पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो का उद्धघाटन, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल गुजरात दौरे पर हैं। बुधवार को पीएम मोदी ने गुजरात में स्थित गांधी नगर में डिफेंस एक्सपो (Gujarat Defence Expo) का उद्धघाटन किया। इस दौरान उन्होंने 52 विंग वायु स्टेशन दीसा की आधारशिला भी रखी है। बता दें की गुजरात का डिफेंस एक्सपो देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां केवल देश की कंपनियां की भाग लेंगी। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा की एक्सपो 2022 नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है।” पीएम ने डिफेंस एक्सपो को युवा की शक्ति, संकल्प, सपना और सामर्थ्य बताया।

— PMO India (@PMOIndia) October 19, 2022

यह भी पढ़े…MP: लाखों पेंशनरों को जल्द मिलेगा तोहफा, महंगाई राहत में फिर 5% वृद्धि संभव! राज्य सरकार ने मांगी अनुमति

दीसा ऑपरेशनल बेस की आधारशिला रखते हुए पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया, और हमारी सेनाओं की ये उम्मीद आज पूरी हो रही है।” उन्होनें यह भी कहा की यह केंद्र देश की सुरक्षा का केंद्र बनेगा। अफ्रीका और भारत के संबंधों की चर्चा की इस दौरान प्रधानमंत्री ने की।

पीएम ने यह भी कहा की सेना को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेनाओं ने उपकरणों की दो लिस्ट तैयार की है, जिनकी खरीददारी केवल देश में ही की जाएगी। उनके द्वारा 101 आइटम की एक और लिस्ट दी जाएगी। पीएम ने यह जानकारी भी दी की इस लिस्ट के बाद डिफेंस क्षेत्र के ऐसे 411 आइटम होंगे, जिन्हें भारत सिर्फ “मेक इन इंडिया” के तहत खरीदेगा।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews