Hathras Accident News : भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, 40 से अधिक लोगों की मौत, 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। साथ ही अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में तेजी लाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज प्रदान किया जाए।
Accident

Hathras Accident News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सत्संग सुनने पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें 100 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं, तो वहीं 40 से अधिक लोगों के मौत की सूचना है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, जानकारी मिलते ही डीएम आशीष कुमार और एसपी निकुंज अग्रवाल मौके पर पहुंच चुके हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई का है, जहां पर सत्संग चल रहा था। हजारों की संख्या में सत्संग सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं में एकदम से भगदड़ मच गई, जिसमें लोगों ने अपनी जान गवां दी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। फिलहाल, अभी तक 25 लोगों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा लाया गया है।

वहीं, एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है, जिसमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। केवल इतना ही नहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। साथ ही अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में तेजी लाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज प्रदान किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह सत्संग का आयोजन किया गया था, वहां का हॉल बहुत छोटा था। साथ ही, बाहर निकलने वाली गली भी काफी पतला थी। जब सत्संग खत्म हुआ तो लोग एकाएक बाहर निकलने लगे, तभी वहां भगदड़ मच गई। जिस कारण लोग एक दूसरे पर गिर गए और इतना बड़ा हादसा हो गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews