18 जून को 100 साल की हो जाएंगी हीराबेन, मां के साथ होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

18 जून को 100 साल की हो जाएंगी हीराबेन, मां के साथ होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मां हीराबेन (Heeraben) 18 जून को 100 साल की हो जाएंगी। हीरा बेन के 100वें जन्म दिन के विशेष अवसर पर वडनगर स्थित हाटकेश्वर मंदिर में पूजा रखी गई है, जिसमें पीएम भी शामिल होंगे।

हीराबेन के जन्म दिन के मौके पर उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुंदरकांड, शिव आराधना और भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे, पीएम मोदी पावागढ़ में मां काली के मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे।

ये भी पढ़ें – कमल नाथ की नेताओं से अपील, ये आपके भविष्य का चुनाव, शिवराज सरकार पर निकाली भड़ास

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी मार्च में अपनी मां हीराबेन से मिले थे, मोदी इससे पहले अक्टूबर 2019 में मां का आशीर्वाद लेने गए थे, ये मुलाकात दो साल बाद हुई थी।

ये भी पढ़ें – David Dhawan Hospitalized : डेविड धवन की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews