अरे मिश्रा जी…अनुराग ठाकुर ने शेयर किया अखिलेश यादव का वीडियो, PM Modi भी मुरीद हुए अपने सांसद के, कही बड़ी बात

अनुराग ठाकुर ने महाभारत के विषय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा लिखे गए उपन्यास के कुछ पेज पढ़कर सुनाये और बताया कि उन्होंने अपने उपन्यास में नेहरु जी को धृतराष्ट्र और कांग्रेस को कौरव बताया, राहुल जी आप शशि थरूर जी से ही महाभारत का सही ज्ञान ले लें।
Anurag Thakur Akhilesh Yadav

PM Modi praised MP Anurag Thakur :  केंद्रीय बजट पर चर्चा के बीच कल मंगलवार को लोकसभा में जाति को लेकर बहुत बवाल हुआ, इसका असर सोशल मीडिया पर कल से लेकर आज तक दिखाई दे रहा है, इंडी गठबंधन और भाजपा के नेता इसे अपनी अपनी तरह से पेश कर रहे हैं इसी बीच पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव का एक वीडियो शेयर कर सियासत को और भड़का दिया है उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत का उल्लेख करने पर राहुल गांधी को करार जबाव देने वाले अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ की है।

लोकसभा में भड़के अखिलेश, बोले कोई कैसे किसी की जाति पूछ सकता है 

मंगलवार को लोकसभा में सांसद एक दूसरे पर शाब्दिक वार कर रहे थे इसी बीच जब अनुराग ठाकुर ने कह दिया कि जिसकी जाति का पता नहीं वो गणना की बात करता है तो राहुल गांधी ने इसे अपना अपमान बता दिया कहा कि अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है इसी बीच अखिलेश यादव खड़े हो गए और वो भड़के हुए बोले कोई कैसे किसी की जाति पूछ सकता है , इस बात पर सदन में जमकर शोर शराबा हुआ।

अनुराग ठाकुर ने जाति पूछने वाला अखिलेश यादव का वीडियो शेयर किया 

लोकसभा में घटा ये घटनाक्रम कुछ समय में ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया, और लोग इसे जातिगत जनगणना की मांग करने वाले राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कटाक्ष करने लगे, लोगों का कहना था कि बिना जाति पूछे कैसे जाति जनगणना होगी ? इसी बीच अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव का एक वीडियो अपने X एकाउंट पर शेयर किया जिसमें अखिलेश यदव एक पत्रकार से अभद्रता कर उससे उसकी जाति पूछ रहे हैं, अनुराग ठाकुर की ये पोस्ट भी जमकर रिपोस्ट हो रही है साथ ही जातिगत जनगणना का समर्थन करने वाले नेताओं के पुराने बयानों के साथ वे भी ट्रोल हो रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, अंकल सेम या अंकल सोरस की पर्ची से महाभारत का ज्ञान नहीं मिलेगा

कल लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा किये गए महाभारत, अभिमन्यु का चक्रव्यूह पर भी करारा जवाब दिया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शायद महाभारत पढ़ी नहीं है अंकल सेम ने या अंकल सोरस ने सुनाई होगी या फिर पर्ची लिखकर आई होगी, अभिमन्यु को सात पराक्रमी योद्धाओं ने मारा था, अनुराग ठाकुर ने महाभारत के विषय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा लिखे गए उपन्यास के कुछ पेज पढ़कर सुनाये और बताया कि उन्होंने अपने उपन्यास में नेहरु जी को धृतराष्ट्र और कांग्रेस को कौरव बताया, राहुल जी आप शशि थरूर जी से ही महाभारत का सही ज्ञान  ले लें,  अनुराग ठाकुर ने इसके अलावा भी कई अन्य विषयों पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

पीएम मोदी ने की अनुराग ठाकुर की तारीफ, लोकसभा का भाषण शेयर किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुराग ठाकुर के वीडियो को अपने X एकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है – यह भाषण मेरे युवा और ऊर्जावान सहयोगी अनुराग ठाकुर ने दिया है जिसे अवश्य सुनना चाहिए, यह तथ्यों और हास्य का एक आदर्श मिश्रण है और INDI गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर करता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews