SEX RACKET: स्पा सेंटर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालात में 17 गिरफ्तार

Sex Racket

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। त्यौहारों के बीच देश में आए दिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बड़े सेक्स रैकेट्स के खुलासे हो रहे है।अब एक बार फिर उत्तराखंड (Uttarakhand Sex Racket Busted) के देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 16  युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है और कई सामग्रियां भी जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. MP Board :10वीं-12वीं विशेष परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें यह नियम

मिली जानकारी के अनुसार,  उत्तराखंड (Uttarakhand Police) के देहरादून में दो स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।डालनवाला थाना पुलिस के साथ राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कांप्लेक्स स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश दी है। एंजेल स्पा सेंटर के 4 केबिनों से 4 महिला और 5 पुरुष  के साथ व्हाइट लोटस स्पा में 2 पुरुष और 2 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट  और देहरादून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 6 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।इसमें स्पा सेंटर के एक पार्टनर और दो कर्मचारी भी शामिल है।

इतना ही नहीं दोनों सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। मौके से पुलिस ने 59,700 रुपए नगदी, 18 मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया है। युवतियों ने खुलासा किया है कि वह सभी स्पा में स्पा संचालक और उसकी पत्नी के प्रलोभन देने पर यह गंदा काम कार्य करती थी और इसके बदले उन्हें मोटी रकम भी दी जाती थी। इसके लिए स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, आने वाले समय में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Board :10वीं-12वीं विशेष परीक्षा से पहले छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें यह नियम

यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले  देहरादून पुलिस ने थाना वसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत नर्मदा एन्क्लेव जीएमएस रोड पर चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया था और 2 महिलाएं और 2 पुरुष सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।चौंकाने वाली बात तो ये है कि यह सेक्स रैकेट (Dehradun Sex Racket Busted) एक दंपत्ति द्वारा चलाया जा रहा था। दंपत्ति ने यह मकान किराए पर ले रखा था और दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर सेक्स रैकेट से जुड़ी महिलाओं से संपर्क फैला रखा था। ग्राहकों की बुकिंग वाट्सएप (WhatsApp ) पर होती और पेमेंट फोन पे के माध्यम से किया जाता था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews