Hiking Destinations: स्प्रिंग सीजन में हाईकिंग के लिए बेस्ट है ये डेस्टिनेशंस, शानदार बन जाएगी एडवेंचर ट्रिप

Hiking Destinations

Hiking Destinations India: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और जल्द ही वसंत ऋतु का आगमन हो जाएगा। छुट्टियां पड़ने वाली है जिसके लिए सभी कहीं ना कहीं जाने का प्लान बनाने लगे हैं। इन दिनों हाईकिंग काफी ट्रेंड में चल रही है और देश में ऐसे कई जगह है जहां पर हाइकिंग पर जाया जा सकता है।

हाईकिंग डेस्टिनेशन के बारे में बताने से पहले हम आपको बता दें कि हाईकिंगऔर ट्रेकिंग दो अलग-अलग चीजें हैं। ट्रेकिंग दुर्गम और पथरीले रास्ते पर किए जाने वाले सफर को कहा जाता है जबकि हाईकिंग समतल और सीधी भूमि पर की जाती है।

यह करने में आसान भी होती है और लोगों के बीच प्रचलित भी है। स्प्रिंग का सीजन आने वाला है और मौसम बहुत ही सुहाना होने वाला है और प्राकृतिक खूबसूरती सभी का मन मोह लेगी।ऐसे में अगर आप हाईकिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ जगहों की जानकारी देते हैं जहां पर आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

ये है बेस्ट Hiking Destinations

रायगढ़

अगर आप मुंबई में रहते हैं और इसके आसपास के इलाके में हाईकिंग पर जाना चाहते हैं तो रायगढ़ इसके लिए बेस्ट जगह होगी। यह एडवेंचर ट्रिप आपको हमेशा याद रहने वाली है।

जब आप रायगढ़ पहुंचेंगे तो आपको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है जिसके लिए आपको स्थानीय लोगों से जानकारी और मदद दोनों मिल जाएगी।

चंद्रशिला

उत्तराखंड तो वैसे भी देवभूमि के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल मौजूद है जहां बड़ी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

चंद्रशिला भी यहां का एक प्रसिद्ध स्थल है जो धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही फेमस है। रुद्रप्रयाग जिले के चोपता गांव के पास मौजूद यह जगह बहुत ही सुंदर है। यहां पर तुंगनाथ मंदिर से हाईकिंग शुरू की जाती है जो चंद्रशिला शिखर पर पहुंचने पर खत्म होती है।

चेंब्रा पीक

केरल घूमने फिरने के लिए आज से बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध स्थल है। यहां का वायनाड अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में पहचान रखता है। पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं।

अगर आप भी हाईकिंग पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां मौजूद चेंब्रा पीक इसके लिए बेहतर डेस्टिनेशन होगी। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 2100 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। गाइड की सहायता लेकर यहां पर आसानी से हाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

दयारा बुग्याल

जो लोग दिल्ली में रहते हैं वह पास ही में मौजूद दयारा बुग्याल पर हाईकिंग करने के लिए जा सकते हैं। ये बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है जिस की समुद्र तल से ऊंचाई 3048 मीटर है।

गर्मी के दिनों में हाईकिंग के लिए यह जगह बहुत ही शानदार और खूबसूरत है। सर्दियों के मौसम में यह पूरी तरह से बर्फबारी की वजह से ढंका हुआ रहता है। लेकिन मार्च में जाने के लिए आप इस जगह का चुनाव कर सकते हैं।

कलसुबाई पीक

अगर आप महाराष्ट्र के रहने वाले हैं या फिर उस इलाके में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो कलसुबाई पीक का चुनाव कर सकते हैं।

इस जगह का नाम देवी कलसुबाई के नाम पर रखा गया है और नवरात्रि के मौके पर यहां पर मेला भी लगता है। आप यहां माता के दर्शन करने के साथ हाईकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में यह जगह हाईकिंग के लिए बिल्कुल बेस्ट है। यहां आपको पथरीले रास्तों पर पसीना बहाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप समतल भूमि पर चलते हुए खूबसूरत और बेहतरीन प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। अगर आप भी ट्रैवलिंग का प्लान बना रहे हैं तो इस बार ट्रेडिंग हाईकिंग का आनंद लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews