Holiday in School 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश के चलते आज मंगलवार को राजस्थान के एक दर्जन जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वही कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुरादाबाद में 3 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा बिहार में 6 दिन और हरियाणा में हरियाली तीज के त्योहार के चलते 7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।इधर, अगस्त महीने में लगातार त्यौहारों, दूसरे चौथे शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी का लाभ मिलेगा।

राजस्थान, बिहार, यूपी के इन जिलों में अवकाश घोषित

  • अजमेर, बाड़मेर, फलौदी, केकड़ी, ब्यावरा,जैसलमेर, बालोतरा ,जोधपुर, पाली, नागौर, बूंदी जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार 6 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।
  • बिहार शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन, हरितालिका तीज, अनंत चतुरदर्शी, जीवित पुत्रिका व्रत (जीउतिया), गुरुनान जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश शिक्षकों पर भी लागू होंगे, तीज व्रत के लिए दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।
  • मंदिरों में जलाभिषेक और कांवड़ियों की भीड़ के चलते मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह ने 10, 12 ,और 17 अगस्त को स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा मुरादाबाद महानगर के अतिरिक्त दिल्ली रोड, रामपुर रोड और कांठ रोड के पांच किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।
  • हरियाली तीज के त्योहार के चलते हरियाणा सरकार द्वारा 7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। 6 अगस्त को होने वाला स्थानीय अवकाश अब 7 अगस्त (बुधवार) को रहेगा।विभाग ने एससीईआरटी निदेशक, प्रदेश के सभी DEO, डीईईओ, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के नाम पत्र जारी किया है।

अगस्त महिने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • अगस्त में माह में 4 रविवार- 4 अगस्त, 11 अगस्त, 18 अगस्त और 25 अगस्त को रहेंगे। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस/ पारसी न्यू ईयर ,19 अगस्त को
  • रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।दूसरे और चौथे शनिवार को कहीं कहीं स्कूल बंद रहेंगे।
  • 2 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि, 6 अगस्त को हिरोशिमा डे, 8 अगस्त को क्विट इंडिया मूवमेंट डे, 12 अगस्त को इंटरनेशनल यूथ डे, 26 अगस्त को वूमेंस इक्यूलिटी डे और 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जा सकता है।