
सांकेतिक तस्वीर
HOLIDAY IN SCHOOLS : एक तरफ भीषण गर्मी के चलते कश्मीर स्कूल विभाग ने आज 30 जुलाई को भी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है, वही केरल में भारी बारिश के चलते आज मंगलवार को कई स्कूल बंद किए गए है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 2 अगस्त तक अलग अलग जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।इसके अलावा अगस्त में रविवार के अलावा 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस , 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त रक्षाबंधन और 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते स्कूलों में अवकाश रहेगा।
30 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश
- गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के आदेशानुसार इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी कार्यालय में अवकाश रहेगा।
- उत्तराखंड के हरिद्वार में डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल ने 2 अगस्त तक जिले के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिए है लेकिन ऋषिकेश में 30 और 31 जुलाई को हरिपुरकलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपालीफार्म, श्यामपुर समेत कई कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित स्कूलों में छुट्टी रहेगी। एसडीएम कुमकुम जोशी के आदेशानुसार, इस दिन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
- अमरोहा डीएम ने सावन के प्रत्येक शनिवार व सोमवार को कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। जबकि, शुक्रवार को कक्षा आठ तक का अवकाश घोषित किया गया था।
- कावड़ यात्रा के चलते मेरठ , हापुड़ गाजियाबाद, बागपत और मुजफ्फरनगर में 30, 31 जुलाई और 1.2 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के आदेश पर BSA ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- सहारनपुर और शामली में भी सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, CBSE ICSE बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों, मदरसों, डिग्री कॉलेज, डायट, टेक्निकल इंस्टीट्यूट भी 2 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

