गृह मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल नीचे गिरा, सभी कार्यक्रम रद्द

गृह मंत्री

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की हालत गंभीर बनी हुई है, वही दूसरी तरफ हरियाणा सरकार (Haryana Government) में स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज की अचानक तबियत बिगड़ गई है, उन्हं देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ने के चलते आज शनिवार को लगाए जाने वाले जनता दरबार को रद्द कर दिया गया है।उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने दी है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: फ्लाइट से बुलाते थे लड़किया, Whatsapp पर फोटो देख तय होते थे रेट, 17 अरेस्ट

दरअसल, बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज (Home Minister Anil Vij)  कोरोना (Corona Positive) की चपेट में आ गए थे, इसके बाद से ही उनकी तबियत ऊपर नीचे चल रही थी। हाल ही में उन्होंने वैक्सीन (Vaccine) भी लगवाई थी, लेकिन शुक्रवार देर रात अचानक तबितय बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख ध्रुव चौधरी उनकी निगरानी कर रहे हैं।

वही स्वास्थ्य में सुधार ना होने के चलते गृह मंत्री विधानसभा के मानसून सत्र(Monsoon session of Haryana Legislative Assembly)  में भाग नहीं लेंगे।उन्होंने इस संबंध में विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को उपस्थित न होने पाने के लिए पत्र लिखा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अनिल विज विधायक बनने के बाद विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।इधर, उनके बंगले पर लगने वाला जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP: पंचायत सचिव-लिपिक सहित 5 निलंबित, उपयंत्री-रोजगार सहायक बर्खास्त, 20 को नोटिस

बता दे कि हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे फिल्‍म केसरी का गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जांवा’ गाना गाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद भी किया था, उनके साथ संगीतकार बी प्राक (Anil Vij And Singer B Praak Video) ने भी गाने ना सिर्फ गाया बल्कि खूब एंजॉय भी किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews