गृह मंत्रालय ने जारी की आतंकियों की लिस्ट, 18 नाम शामिल

home-ministry-released-list-of-terrorists-18-names-included

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गृह मंत्रालय ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए एक नई लिस्ट जारी की है। जिसमें यूएपीए अधिनियम 1967 (UAPA) एक्ट के तहत लिस्ट में 18 आतंकियों का नाम शामिल है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी लिस्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ उसके कई अन्य साथियों के नाम भी शामिल है, जिमसें छोटा शकील, टाइगर मेनन, हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन का नाम भी शामिल है।

पहले आतंकी संगठन को ही आतंकी घोषित किया जाता था, लेकिन अब भारत सरकार ने लिस्ट में जो बदलाव किए है, उसके अनुसार उन आंतकियों के नाम भी शामिल किये जा सकते है जो किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए है।

लिस्ट में शामिल 18 आतंकियों के नाम-

1. साजिद मीर (LeT)
2. युसूफ भट्ट (LeT)
3. अब्दुर रहमान मक्की (LeT)
4. शाहीद महमूद (LeT)
5. फरहातुल्लाह गोरी
6. अब्दुल रऊफ असगर
7. इब्राहिम अतहर
8. युसूफ अजहर
9. शाहीद लतीफ
10. मोहम्मद युसूफ शाह (हिजबुल मुजाहिद्दीन)
11. गुलाम नबी खान (हिजबुल मुजाहिद्दीन)
12. जफर हुसैन भट्ट
13. रियाज इस्माइल
14. मोहम्मद इकबाल
15. छोटा शकील
16. मोहम्मद अनीस
17. टाइगर मेमन
18. जावेद चिकना

गृह मंत्रालय ने यूएपीए एक्ट के तहत सितम्बर 2019 में 4 आतंकियों और जुलाई 2019 में 9 आतंकियों को चिन्हित कर नामित किया था, जिसमें अब कुछ और आतंकियों के नामों को जोड़ा गया है।

बता दें कि इससे पहले घोषित लिस्ट में यूपीए एक्ट के तहत मौलाना मसूद अजहर, दाऊद इब्राहिम, जाकिर-उर-रहमान लखवी और हाफिज सईद को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews