अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध, फर्जी पहचान पत्र के साथ घुसने की कोशिश कर रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Home Ministry

Home Ministry Security: कुछ दिनों पहले संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना हुई थी। इसके बाद अब गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध लगाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, युवक इसमें कामयाब नहीं हो पाया और उसके इरादों को दिल्ली पुलिस में नाकाम कर दिया है। दरअसल, फर्जी पहचान पत्र के साथ पुलिस ने एक युवक को गृह मंत्रालय के ऑफिस में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है।

जालसाजी का था इरादा

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के ऑफिस में एक युवक फर्जी पहचान पत्र के जरिए घुसने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार किए गए इस युवक का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया जा रहा है। फर्जी आईडी के साथ ऑफिस में प्रवेश कर वह क्या करना चाह रहा था फिलहाल इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और फिलहाल कोई टेरर एंगल भी नजर नहीं आया है। बताया जा रहा है कि युवक जालसाजी करने के इरादे से अंदर घुस रहा था। पुलिस के साथ स्पेशल एजेंसी भी पूछताछ में लगी हुई है।

संसद सुरक्षा में हुई थी चूक

बता दें कि 13 दिसंबर को संसद में दो युवकों ने सुरक्षा में सेंध लगाई थी। यह दोनों संसद के दर्शक दीर्घा में पहुंचे थे और सदन की कार्रवाई के बीच कूद कर पीले रंग की गैस का स्प्रे कर दिया था। हालांकि, मौजूद सांसदों ने इन्हें पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया था। जिस दौरान इन दो युवकों ने सदन की कार्रवाई में घुसपैठ की थी। उस समय एक युवक और युवती बाहर प्रदर्शन भी कर रहे थे। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews