ये है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, लाखों यात्री यहां से करते हैं सफर

गरीब-से-गरीब और अमीर-से-अमीर वर्ग के लोग इसमें सफर कर पाते हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे समय-समय पर नियमों में बदलाव करता रहता है। इसलिए अपटूडेट रहना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी होता है।
ये है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, लाखों यात्री यहां से करते हैं सफर

Indian Railways : ट्रेन में सफर करना बेहद ही आनंदमय होता है। भारत का रेलवे स्टेशन यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यहां रोजाना लगभग 1300 ट्रेनें संचालित होती हैं, जिसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। इसने लोगों को जोड़ने का काम किया है। जो लोग एक छोर से दूसरे छोर पर जाना चाहते हैं, वह ट्रेन के माध्यम से ही अपनी यात्रा को पूरी करते हैं। ट्रेन एक ऐसा माध्यम है, जिससे गरीब-से-गरीब और अमीर-से-अमीर वर्ग के लोग सफर कर पाते हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे समय-समय पर नियमों में बदलाव करता रहता है। इसलिए अपटूडेट रहना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी होता है।

ये है सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन

वहीं, कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो कुछ भी जानने के लिए बेहद इच्छुक रहते हैं। ऐसे में इंडियन रेलवे को लेकर उनके मन में तरह-तरह के सवाल उठाते हैं कि रेल को किसने बनाया, रेलवे ट्रैक को कैसे हैंडल किया जाता है। वहीं, आप सभी के मन में भी एक यह सवाल भी उठता ही होगा कि आखिर भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है। यह सवाल अक्सर सभी के मन में आता है। तब उनके मन में यही उठता होगा कि शायद मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे स्टेशन सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा, लेकिन इसका जवाब आपके मन में चल रही बातों से बिल्कुल अलग है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (हावड़ा) भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है जोकि काफी ज्यादा व्यस्त रहता है। यहां सुबह 4:00 से ही यात्रियों की भीड़ देखने को मिलती है। लोकल ट्रेन यहां के लोगों के लिए जान है। यहां 12 या 13 नहीं बल्कि कल 23 प्लेटफार्म है, जिसे वर्तमान में विस्तार भी किया जा रहा है। यहां वेस्ट, साउथ और नॉर्थ के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म से ट्रेन चलती हैं। इसके बाद सियालदह का नंबर आता है जोकि दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है

लाखों यात्री करते हैं सफर

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया गया है कि यहां रोजाना हावड़ा रेलवे स्टेशन से 10.8 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। इस रेलवे स्टेशन में यात्रियों को बहुत सी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां आपको एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, बहुत से टिकट काउंटर बनाए गए हैं। भीड़भाड़ से बचने के लिए बाहर भी प्राइवेट टिकट काउंटर खोले गए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews