शिकागो की सड़क पर बुरी स्थिति में मिली हैदराबाद की युवती, मां ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

शिकागो की सड़क पर बुरी स्थिति में मिली हैदराबाद की युवती, मां ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

Hyderabad woman found in poor condition in Chicago : विदेश में पढ़ना और उच्च डिग्री हासिल करना कई लोगों का सपना होता है। इसी सपने के साथ तेलंगाना की एक युवती भी अमेरिका गई थी। लेकिन अब उसकी जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे पता चलता है कि वो काफी बुरी स्थिति में। महिला की मां ने अब विदेश मंत्री जयशंकर ने उसे वापस लाने की अपील की है।

इस युवती की पहचान हैदराबाद के बाहरी इलाके मेडचल जिले की रहने वाली सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी के रूप में हुई। 37 साल की मिन्हाज जैदी अगस्त 2021 में शिकागो के डेट्रॉइट की ट्राइन यूनिवर्सिटी में सूचना विज्ञान में मास्टर्स करने गई थी। पिछले दो महीने से उसका अपने परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो काफी बुरी हालत में नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उसका सामान चोरी हो गया और इसके बाद वो गहरे अवसाद में है और उसके पास खाने और रहने का भी इंतजाम नहीं है।

अब मिन्हाज जैदी की मां सैयदा वहाज फातिमा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद मांगी है। उन्होने विदेश मंत्री को पत्र लिखा है और अपनी बेटी को वापस भारत लाने के लिए मदद की अपील की है। इस पत्र को बीआरएस नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है और लिखा है कि ‘हैदराबाद की सुश्री सैयदा लुलु मिन्हाज जैदी ट्राइन यूनिवर्सिटी, डेट्रॉइट से एमएस करने गईं, शिकागो, आईएल में बहुत बुरी स्थिति में पाई गईं। उसकी मां ने अपील की है डॉ. एस. जयशंकर बेटी को वापस लाने के लिए। तत्काल मदद की सराहना करेंगे।’ इस ट्वीट में उस महिला का वीडियो भी है जिसमें वो काफी बुरी स्थिति में नजर आ रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews