
पिछले कुछ हफ्तों से लॉरेंस बिश्नोई का नाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। जिसके बाद पूरे देश में इस नाम की चर्चा हो रही है। वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा वायरल। दरअसल वीडियो में शख्स लॉरेंस विश्नोई को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
वायरल वीडियो में एक शख्स लॉरेंस बिश्नोई को जेल में ही हत्या करवा देने की धमकी दे रहा है। दरअसल सख्स का कहना है कि सलमान खान को अगर कुछ होता है तो लॉरेंस विश्नोई को जान से मार दिया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”1023670296″]
जेल में ही करवाई जाएगी हत्या:
दरअसल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देते हुए कह रहा है कि ” लॉरेंस बिश्नोई हम तैयार है अगर तेरे 2000 शूटर तैयार है तो हमारे 5000 शूटर तैयार है। तेरा एक भी शूटर बॉम्बे से बच के नहीं जा पाएगा।” इसके साथ ही शख्स का कहना है की 5000 शूटर इमरान नाम के व्यक्ति ने भी लॉरेंस विश्नोई गैंग को मरने के लिए भेजे हैं। वहीं इस दौरान यह शख्स धमकी देते हुए कह रहा है कि “लॉरेंस विश्नोई तुम्हारी खैर नहीं, तुम्हारी तो जेल में ही हत्या हो जाएगी।”
लॉरेंस बिश्नोई का नाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना
वहीं शख्स ने कहा है कि सलमान भाई को अगर कुछ होता है तो हम लॉरेंस विश्नोई गैंग को छोड़ेंगे नहीं। दरअसल पिछले कुछ समय से लॉरेंस विश्नोई का नाम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर के लिए राष्ट्रीय करणी सेना ने ₹1,11,11,111 का इनाम घोषित किया था। दरअसल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने एक वीडियो के जरिए यह घोषणा की थी और कहा था कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे क्षत्रिय करणी सेना की और से ₹1 करोड़ से अधिक का इनाम दिया जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

