IAF Plane Crash: प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा, हरियाणा के अंबाला में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित

जगुआर को वायुसेना के बेड़े में 1979 में शामिल किया गया था, ये आज भी शामिल है, बहुत पुराने हो चुके इस एयरक्राफ्ट को धीरे-धीरे अपग्रेड किया जा रहा है इसकी स्पीड Mach 1.05 (1350 किमी प्रतिघंटा) है। 
Jaguar fighter jet crashe

IAF Plane Crash: हरियाणा के अंबाला में आज एक बड़ा हादसा हो गया, लड़ाकू विमान जगुआर जब अपनी नियमित ट्रेनिंग उड़ान पर था तभी अंबाला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक गिरकर क्रेश हो गया, इस दुर्घटना में पायलट बाल बाल बच गया, पायलट पैराशूट की मदद से नीचे सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।

इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट जैसे ही क्रेश हुआ तेज धमाके की आवाज से ग्रामीण चौंक गए और आवाज की दिशा में दौड़े, वहां प्लेन के टुकड़े थे जिनमें आग धधक रही थी पास में ही घायल पायलट भी मौजूद था, सूचना पर पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लहराते हुए गिरा विमान, कई टुकड़े हुए 

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक अचानक आसमान से विमान लहराते हुए पेड़ों से टकराता हुआ जंगल के बीच एक खाई में जा गिरा। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और वह कई टुकड़ों में बंट गया। तेज धमाके के साथ विमान  के टुकड़े आसपास बिखरे गए।

ये बताया IAF ने अपने बयान में

वायुसेना ने X पर लिखा-  भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में सिस्टम में खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले जमीन पर किसी भी बस्ती से दूर ले गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews