IAS Officer : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस समेत 18 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी?

मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण , अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास और अपर सचिव गौरव कुमार कोे समाज कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।
IAS Transfer

Uttarakhand IAS Officer : उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 13 आईएएस, तीन पीसीएस समेत 18 नौकरशाहों के दायित्वों में बदलाव किया है।

इसमें कई अधिकारियों को प्रभार मुक्त तो कईयों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार की देर शाम कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी?

  1. उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का प्रभार अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव से हटाकर अपर सचिव रीना जोशी को दिया।
  2. प्रमुख सचिव एलएल फैनई से अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.
  3. अपर सचिव रणवीर सिंह  कृषि व कृषक कल्याण, पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान से मुक्त । गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया ।
  4. अपर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से ग्राम विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास हटाया ।अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष बनाया ।
  5. आईएएस उदयराज अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक के दायित्व से मुक्त ।
  6. अपर सचिव आनंद स्वरूप कृषि व कृषक कल्याण के प्रभार से मुक्त। नियोजन की जिम्मेदारी ।
  7. अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे को नियोजन से मुक्त, राजस्व का जिम्मा सौंपा।
  8. रीना जोशी से अपर सचिव सिंचाई एवं लघु सिंचाई को हटाया गया है।
  9. मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण बनाया ।
  10. अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम विकास आयुक्त व आयुक्त ग्राम्य विकास ।
  11. अपर सचिव गौरव कुमार कोे समाज कल्याण विभाग का जिम्मा ।
  12. अपूर्वा पांडेय से सचिव रेरा व सचिव भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटाया । अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी गई है।
  13. अभिनव शाह से जड़ी-बूटी विकास एवं शोध संस्थान निदेशक पद को हटाया गया है।
  14. पीसीएस ईलागिरी को एडीएम पौड़ी गढ़वाल से हटाया ।सचिव रेरा और सचिव भू संपदा अपीलीय अधिकरण देहरादून का अतिरिक्त प्रभार ।
  15. मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी ।
  16. दिनेश प्रताप सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपत्ति विभाग हटाया।
  17. सचिवालय सेवा के अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से राजस्व व उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग को हटाया।
  18. प्रदीप जोशी को अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व, सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार
  19. अपर सचिव सोनिका से स्मार्ट सिटी के सीईओ का प्रभार हटाया।
  20. देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को स्मार्ट सिटी के सीईओ ।
  21. हरिद्वार के मेला अधिकारी का प्रभार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह , अभी तक यह दायित्व अपर सचिव धीराज गर्ब्याल ।
  22. सचिव विनोद कुमार सुमन को वित्त विभाग से मुक्त , उन्हें सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल का दायित्व । ये दोनों विभाग सचिव दीपेंद्र चौधरी के पास थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews