IAS Promotion : इन आईएएस को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, ये अफसर बनेंगे प्रमुख सचिव, दिसंबर में DPC बैठक, वेतनमान पर भी होगी चर्चा

दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक में 2000 बैच के आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव ( 25 साल की सेवा करने वाले ) बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
ias promotion

UP IAS Promotion: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में नए साल 2025 से पहले बड़ा बदलाव होने वाला है। खबर है कि न्यू ईयर से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा देने वाली है। इसके लिए दिसंबर में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति की बैठक की जाएगी।इसके लिए नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक में साल 2000, 2009, 2012, 2016 और 2021 के बैच के IAS अफसरों के प्रमोशन व उनके सैलरी बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव रखे जाएंगे।प्रमोशन का आदेश 1 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया जाएगा। पदोन्नति के बाद अफसरों की जिम्मेदारियों मे भी बदलाव होगा।इससे पहले 2022 में उत्तर प्रदेश में प्रोन्नतियां हुई थी

इन अफसरों को सलेक्शन ग्रेड  के साथ ग्रेड पे

  • 2012 बैच के 51 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड (13 साल तक लगातार सेवा करने वालों ) देते हुए 8700 ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • 2016 बैच के 38 अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान (9 साल तक लगातार सेवा करने वाले ) के साथ 7600 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • चार साल सेवा करने वालों अफसरों को भी 6600 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा।

8 अफसर बनेंगे प्रमुख सचिव

दिसंबर में होने वाली डीपीसी की बैठक में 2000 बैच के आईएएस अफसरों को सचिव से प्रमुख सचिव ( 25 साल की सेवा करने वाले ) बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें आईएएस दीपक अग्रवाल,मनीष चौहान, अमित गुप्ता,सौरभ बाबू,अनुराग यादव, रंजन कुमार, धनलक्ष्मी के के साथ रणवीर प्रसाद का नाम शामिल है।

41 अफसर बनेंगे विशेष सचिव से सचिव

  • 2009 बैच के 41 अफसरों को विशेष सचिव से सचिव बनाने संबंधी प्रस्ताव भी रखा जाएगा ।इसमें राकेश कुमार मिश्रा, रमाकांत पांडेय, अनुराग पटेल, आनंद कुमार सिंह द्वितीय,राजेश प्रकाश, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश, डॉ. अखिलेश डॉ. नितिन बंसल, मासूम अली सरवर, विजय किरण आनंद, इंद्र विक्रम सिंह
  • डॉ. हीरालाल, शैलेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह द्वितीय, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, भानु चंद्र गोस्वामी, प्रकाश बिंदु, राम केवल, राजेश कुमार द्वितीय, मार्कंडेय शाही, अविनाश कृष्ण सिंह, एस राजलिंगम ।
  • विवेक, भूपेंद्र एस चौहान, वैभव श्रीवास्तव, अजीत कुमार, बृजेश नारायण सिंह, कुमार मिश्रा, डॉ. अनिल कुमार, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय, नरेंद्र प्रसाद पांडेय ,सुभ्रा सक्सेना, सूर्यपाल गंगवार, अदिति सिंह, डा. रूपेश कुमार, अनुज कुमार झा व माला श्रीवास्तव का नाम शामिल है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews